Math, asked by jaydeeppoddar1374, 10 months ago

परीश्रम जीवन का आधार निबंध

Answers

Answered by MotiSani
3

जीवन में हमें जो कुछ भी हासिल होता है वह मेहनत करने से ही मिलता है, कोई भी ऐसी चीज़ नहीं है जो हमें बिना परिश्रम किए या मेहनत के बिना मिल जाए।

जब हम छोटे होते हैं तो हमारे हिस्से की मेहनत और हमारे हिस्से का परिश्रम हमारे माँ बाप करते हैं, परंतु हम जैसे जैसे बड़े होते जाते हैं हमें वह परिश्रम भी खुद ही करना पड़ता है। विद्यालय में दाखिल होने के बाद पढ़ाई के लिए किया गया परिश्रम ही हमें आगे ले जाता है। पढ़ाई में किए गए परिश्रम के बाद आता है जीवन का सन्घर्ष, जहाँ हमें जीवित रहने के लिए और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए परिश्रम करना पड़ता है। धीरे-धीरे यह परिश्रम केवल खुद के लिए नहीं रहता बल्कि परिवार और अपने बच्चों के लिए भी हो जाता है और ज़िन्दगी ऐसे ही चलती रहती है।

जो परिश्रम हमारे माँ-बाप हमारे लिए कर रहे हैं,वही परिश्रम हमें आगे चल कर खुद के लिए और हमारे बच्चों के लिए भी करना पड़ता है।

Similar questions