Hindi, asked by veeerljaglan3, 6 months ago

परिश्रम का महत्व पर निबंध लिखिए class 9​

Answers

Answered by Anonymous
5

Answer:

मनुष्य के जीवन में परिश्रम का बहुत महत्व होता है। हर प्राणी के जीवन में परिश्रम का बहुत महत्व होता है। इस संसार में कोई भी प्राणी काम किये बिना नहीं रह सकता है। प्रकृति का कण-कण बने हुए नियमों से अपना-अपना काम करता है। चींटी का जीवन भी परिश्रम से ही पूर्ण होता है। मनुष्य परिश्रम करके अपने जीवन की हर समस्या से छुटकारा पा सकता है| सूर्य हर रोज निकलकर विश्व का उपकार करता है।

वह कभी भी अपने नियम का उल्लंघन नहीं करता है। वह पर्वतों को काटकर सडक बना सकता है, नदियों पर पुल बना सकता है, जिन रास्तों पर काँटे होते हैं उन्हें वह सुगम बना सकता है। समुद्रों की छाती को चीरकर आगे बढ़ सकता है। नदियाँ भी दिन-रात यात्रा करती रहती हैं। वनस्पतियाँ भी वातावरण के अनुसार परिवर्द्धित होती रहती हैं। कीड़े, पशु, पक्षी अपने दैनिक जीवन में व्यस्त रहते हैं।

ऐसा कोई भी कार्य नहीं है जो परिश्रम से सफल न हो सकें। जो पुरुष दृढ प्रतिज्ञ होते हैं उनके लिए विश्व का कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है। वास्तव में बिना श्रम के मानव जीवन की गाड़ी चल नहीं सकती है। श्रम से ही उन्नति और विकास का मार्ग खुल सकता है। परिश्रम और प्रयास की बहुत महिमा होती है। अगर मनुष्य परिश्रम नहीं करता तो आज संसार में कुछ भी नहीं होता। आज संसार ने जो इतनी उन्नति की है वह सब परिश्रम का ही परिणाम है।

Answered by itztalentedprincess
24

परिश्रम:

परिश्रम जीवन में बहुत ही जरूरी है बिना परीक्षण के आपको कुछ भी नहीं मिलेगा परिश्रम करेंगे तभी आपको मिलेगा कुछ और यह बहुत ही जरूरी है स्वास्थ्य के लिए भी लेकिन कुछ लोग सिर्फ किस्मत और भाग्य पर निर्भर रहते हैं और सोचते हैं कि जो भाग्य में लिखा है वही मिलेगा लेकिन यह गलत है अगर आप मेहनत करेंगे तो आप अपना भाग्य भी बदल सकते भाग में लिखा हुआ बदल सकते हैं I

उदाहरण की एक कहानी:

एक गांव में एक गरीब परिवार रहता था जिसमें पति-पत्नी और एक बच्चा रहता था, उस बच्चे का नाम गोलू था I वह 1 दिन परेशान होकर अपने पिता से पूछा कि पिताजी हम लोग इतने गरीब क्यों है तो पिताजी बोलता है सब भाग्य में लिखा था तो फिर वह अपनी मां से पूछा मां के भाग्य का होता है तो उसकी मां गुस्सा में बोलती है मुझे क्या पता I सोनी रासो के अगले दिन एक मंदिर में गया और एक पंडित से मिला तो वह पंडित बोला कि तुम अगले हफ्ते अपने पिता के साथ मेरे पास आना तो वह अगले हफ्ते अपने पिता की रात मंदिर पहुंचा और पंडित ने उसके पिता के बोला कि यह बच्चा का भाग्य बहुत अच्छा है बस थोड़ी सी परीक्षण कर लो तो भाग्य चमक जाएगा तुम्हारा सब के पिताजी बोले क्या करना पड़ेगा मुझे पंडित जी पंडित जी बोले कि तुम रोजा के कुएं के पास खेती करो और देखना तुम्हारा भाग्य चमक जाएगा तो जैसा पंडित ने कहा खेती करने वह रोज पर खेती करता हर एक दिन की खेती करते करते एक घड़ा मिला सोने से भरा घर आकर बोला कि मुझे देखो क्या मेरा और वह पंडित जी हमें भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए अगर कोई परिश्रम करेंगे तुम्हारा भाग्य बदल सकता है और बोला कि साधारण नहीं है यह जादुई घड़ा है इसमें सोना खत्म भी हो जाएगा तो अपने आप फिर से आ जाएगा कभी खत्म नहीं होगा यह सोना I और ऐसे ही समझाते हो पंडित जी ने समझाया कि कभी भी भाग्य के भरोसे नहीं बैठो अगर आप परिश्रम करते हो तो भाग्य बदल सकते हो I

हमें इस कहानी से क्या शिक्षा मिलती है:

हमें कहानी चाहिए शिक्षा मिलती है कि अगर आप परिश्रम करते हो तो आप जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हो आपके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है बस आप थोड़ी मेहनत करो थोड़ी परिश्रम कर लो आप देखना आपका भाग्य चमक जाएगा I

जैसे भारत के सैनिक करते हैं भारत के सैनिक अपने भारत को बचाने के लिए अपनी जान से खेलते हैं I और 14 फरवरी को बहुत से सैनिक अपनी जान दे दिए थे भारत के लिए इसलिए भारत में 14 फरवरी को "Black day" के नाम से जाना जाता है और सैनिकों को याद किया जाता है जो अपनी जान कुर्बान लगा देते हैं सिर्फ भारत के लिए I हमें भी कुछ परिश्रम करनी चाहिए उन सैनिकों के तरह वह सैनिक को हमारे लिए जान देते हैं तो हम थोड़ी सी मेहनत क्यों नहीं कर सकते हैं I

जय हिंद जय भारत

Similar questions