Hindi, asked by himanshu7191, 10 months ago

परिश्रम पर श्लोक अर्थ सहित लिखें।​

Answers

Answered by bhatiamona
0

परिश्रम पर श्लोक अर्थ सहित लिखें।​

आलस्यं हि मनुष्याणां शरीरस्थो महान् रिपुः।

नास्त्युद्यमसमो बन्धुः कृत्वा यं नावसीदति ।।

मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु आलस्य है | आलस्य के कारण मनुष्य जीवन में कुछ  नहीं कर सकता | परिश्रम मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र है | परिश्रम से मनुष्य जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है | जो व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिश्रम करता है वह मनुष्य कभी जीवन में दुखी नहीं रहता है |

उद्यमेन हि सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः !

न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगाः !!

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम करना पड़ता है , क्योंकि सिर्फ सोचने से लक्ष्य पुरे नहीं होते है | लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ता है , क्योंकि कभी भी सोए हुए शेर के मुहँ में हिरण खुद नहीं आता है |

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ ▬▬ ▬▬

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न...►

https://brainly.in/question/10862920

परिश्रम पर पांच श्लोक अर्थ सहित लिखें​

Similar questions