Hindi, asked by Hahao4391, 9 months ago

पर्यावरण की दुश्मन प्लास्टिक की थैली निबंध

Answers

Answered by bhatiamona
25

पर्यावरण की दुश्मन प्लास्टिक की थैली

प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल करने से  यह पर्यावरण की दुश्मन  बनती जा रही है|

प्लास्टिक कभी न खत्म होने वाला प्रदार्थ है , यह वातावरण को दूषित करता है |

प्लास्टिक मानव के जीवन के साथ – साथ पृथ्वी के वातावरण के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है| प्लास्टिक को बनाने के लिए कई जहरीले केमिकल काम में लिए जाते हैं जिसके कारण यह जहां भी पड़ा रहता है धीरे-धीरे वहां पर बीमारियो और प्रदूषण को जन्म देता है|

प्लास्टिक गर्मी और धूप में पिघलती है और उसके साथ जहरीली रासायनिक पदार्थ भी पिघलने लगता है जो खाने के साथ हमारे शरीर के अंदर जाकर केंसर को जन्म देता है|प्लास्टिक कभी नष्ट नहीं होता और वातावरण को दूषित करता है| प्लास्टिक को जलाने पर निकला काला धुआँ सभी पशु-पक्षियों , मानव जीवन सबके के लिए हानीकारक है |

हमें प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग नहीं करना चाहिए |

हमें स्वच्छता के लिए सबको जागरूक करना चाहिए , ताकी सब मिलकर देश को स्वच्छ बनाएगे |  हमें वह घर से कपड़े, कागज या जुट का थैला  का उपयोग करना चाहिए |

हमें प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग नहीं करना चाहिए |

Similar questions