Hindi, asked by madhvishukla85417, 14 days ago

पर्यावरण पर दो युवकों के बीच बातचीत विषय पर संवाद लिखिए​

Answers

Answered by Anonymous
15

पहला मित्र- मित्र, बहुत दुखी दिखाई दे रहे हो।

दूसरा मित्र- हाँ मित्र, दिल्ली के प्रदूषण ने जीना मुश्किल कर दिया है।

पहला मित्र- सही कह रहे हो। मनुष्य ने तो पर्यावरण के महत्त्व को ही भुला दिया है।

दूसरा मित्र- पर्यावरण के लिए वृक्ष से बड़ा मित्र तो हो ही नहीं सकता। पर मनुष्य का दुर्भाग्य कि वह विकास के नाम पर इसकी कटाई करता जा रहा है।

पहला मित्र- हाँ, पर बढ़ती गाड़ियों की संख्या और कल-कारखानों से निकलने वाले धुएँ भी इसे रात-दिन बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं।

दूसरा मित्र- मित्र, अगर ऐसा ही चलता रहा, तो धीरे-धीरे मानव जाति का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। (चिंतित होते हुए) क्या यह मनुष्य इतना क्रूर और स्वार्थी हो गया है कि इसके बारे में जरा-सा भी नहीं सोचता।

पहला मित्र- मित्र, ऐसा नहीं है, कुछ लोग प्रदूषण से सुरक्षा के लिए भी प्रयास कर रहे हैं।

दूसरा मित्र- यह तो अच्छी बात है। चलो, साथ मिलकर हम भी प्रयास करते हैं तथा दिल्ली सरकार से आग्रह करेंगे कि वह भी कुछ सहयोग करें।

पहला मित्र- धन्यवाद!

Answered by Bhart1777
0

Explanation:

पर्यावरण पर दो युवकों के बीच बातचीत विषय पर संवाद लिखिए

Similar questions