Hindi, asked by dharmakushwaha01, 9 months ago

पर्यावरण शुद्धता मेरी जिम्मेदारी इस विषय पर हिंदी में निबंध​

Answers

Answered by shishir303
15

                      पर्यावरण शुद्धता मेरी जिम्मेदारी (निबंध​)

पर्यावरण की शुद्धता हम सबकी जिम्मेदारी है, क्योंकि हम सभी पर्यावरण में रहते हैं। हमारे आसपास का पर्यावरण शुद्ध रहे, संरक्षित रहे इसकी जिम्मेदारी सबको मिलकर निभानी है। इसमें मेरी भी अहम भूमिका होनी चाहिए।

हम जानते हैं कि हमारे आसपास और विश्व का पर्यावरण किस तरह निरंतर नष्ट होता जा रहा है। विकास की अंधी दौड़ ने पर्यावरण को बेहद क्षति पहुंचाई है। यांत्रिक और तकनीकी विकास के कारण पर्यावरण को बेहद क्षति पहुंची है। मानव ने भी अपने स्वार्थ के लिए निरंतर पर्यावरण का आवश्यकता से अधिक दोहन किया है। यदि हम सब लोग समय रहते नहीं जागे और यूं ही पर्यावरण को क्षति पहुंचाते रहे तो एक दिन पर्यावरण पूरी तरह नष्ट हो जाएगा और वह दिन विनाश का दिन होगा, क्योंकि मानव का अस्तित्व पर्यावरण के अस्तित्व पर ही टिका है। यदि पर्यावरण शुद्ध नहीं रहेगा प्रकृति के तत्व नष्ट हो जाएंगे तो मानव को समाप्त हो जाना है, इसलिए हम सबको पर्यावरण के सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है।

हम यह नहीं कह सकते कि यह मेरा काम नहीं यह सरकार का काम है या अमुक व्यक्ति का काम है। दरअसल हम सब पर इसी पर्यावरण में रहते हैं, इसलिए इसकी सुरक्षा हम सब की मिली-जुली जिम्मेदारी है। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए निम्नलिखित उपाय जा सकते हैं....

  • ऐसी वस्तुओं का उपयोग बिलकुल बंद कर दें हैं जो पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं।
  • हम प्लास्टिक जैसे पर्यावरण के दुश्मन एवं हानिकारक पदार्थ का उपयोग कम से कम करें, ऐसा सुनिश्चित करें।
  • वृक्ष ही पर्यावरण के जीवन का आधार है इसलिए हम यह संकल्प लें कि वनों को नष्ट होने से बचाएंगे और अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे, ताकि पर्यावरण में हरियाली बढ़े और पर्यावरण शुद्ध हो।
  • हमारी पृथ्वी पर पीने योग्य जल भी बेहद सीमित मात्रा में है इसलिए यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम जल का समझदारी से उपयोग करें ताकि सबको आवश्यकता अनुसार जल उपलब्ध हो सके।

ऐसे अनेक उपाय हैं जिनके माध्यम से हम पर्यावरण की शुद्धता के प्रति जिम्मेदारी निभा सकते हैं

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions