English, asked by seemabisht064, 2 months ago

paragraph in hindi on topic english languages ​

Answers

Answered by ll0009323
0

Answer:

हमारे जीवन में अंग्रेजी का बहुत महत्व है। आज के समय जो लोग अंग्रेजी भाषा नहीं जानते हैं वह अपने आपको पिछड़ा हुआ पाते हैं। अंग्रेजी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है जबकि मंडारिन (चीन की भाषा) और स्पेनिश विश्व में सबसे अधिक बोली जाती है। अंग्रेजी 67 देशों में बोली जाती है।

हमारे देश में अंग्रेजी का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है। सब जगह इंग्लिश मीडियम स्कूल खुल गए हैं। हर मां-बाप चाहता है कि उसके बच्चे को अंग्रेजी भाषा बोलना आये। आजकल कंप्यूटर से जुड़ी अधिकतर चीजें अंग्रेजी में होती हैं। सोशल मीडिया पर भी अंग्रेजी का इस्तेमाल बढ़-चढ़कर किया जाता है।

अंग्रेजी का महत्व नौकरी पाने के लिए भी बहुत अधिक है। संपूर्ण विश्व में 20% जनसंख्या अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करती है। अंग्रेजी एक ऐसी भाषा है जो हमें दुनिया से जोड़ती है।

Similar questions