Hindi, asked by Mansit6477, 7 months ago

Paragraph of samay ka sadyopayog

Answers

Answered by SubhasmitaSadangi
4

Answer:

मानव जीवन में समय की अहम भूमिका है और जो व्यक्ति समय के महत्व को समझता है वही जीवन में प्रगति के पथ पर जाता है। दूसरी तरफ जो व्यक्ति अपने बहुमूल्य समय को व्यर्थ करता है वो हमेशा असफल होता है, वो अपने जीवन में कुछ नहीं कर पाते।

आज के इस आधुनिक समय में हमारा एक-एक क्षण कीमती है क्यूंकी एक बार जो वक़्त हमारे हाथ से निकल जाता है वो कभी लौटकर वापस नहीं आता। आज के दौर में अपना समय बर्बाद करना अर्थात कामयाब होने के सभी रास्ते बंद करना।

कल्पना कीजिये की सूर्य अपने समय का पालन ना करे और समय पर ना उगे तो क्या होगा, बरसात यदि समय पर ना हो तो क्या होगा? बस इसी तरह यदि हम अपने जीवन के कार्य समय पर ना करें तो बाद में हमें पछताना पड़ता है।

समय का पहिया हमेशा चलता रहता है वो किसी के लिए नहीं रुकता। बचपन से ही हर माँ-बाप को अपने बच्चों को समय के महत्व को समझाना चाहिए। एक विद्यार्थी के जीवन में समय का बड़ा महत्व होता है। जो विद्यार्थी अपने शिक्षण काल में समय के साथ नहीं चलता वो कभी कामयाब नहीं होता और उसका भविष्य भी अंधेरे में रहता है।

कोई भी कार्य हमें भविष्य के लिए नहीं टालना चाहिए। जिस कार्य को करने का समय आज है तो आज ही वो कार्य पूरा कर लेना चाहिए क्यूंकी हमारा कल किसी ने नहीं देखा।

हमारा समय धन से भी अनमोल है। कमाया हुआ धन वापस आ सकता है परंतु गवाया हुआ समय कभी वापस नहीं ला सकते। अपने सम्पूर्ण जीवन में हमें अपने समय का इस प्रकार सदुपयोग करना चाहिए की जब हम वृद्ध हो जाएँ तो किसी भी प्र्कार का पछतावा हमारे मन में ना हो, एक संतुष्टि की भावना हमारे अंदर होनी चाहिए। स्वामी विवेकानन्द जी ने कहा है – उठो,

Explanation:

hope it will help u

follow me

mark this answer as brain list

Similar questions