Hindi, asked by rksharmabhu5064, 9 months ago

paragraph on adhunik nari aur suraksha in hindi

Answers

Answered by Silentkillet
1

Answer:भारत में महिलाओं की सुरक्षा पर निबंध 1 (100 शब्द)

हम सभी जानते है की हमारा देश हिंदुस्तान पूरे विश्व में अपनी अलग रीती रिवाज़ तथा संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। भारत में प्राचीन काल से ही यह परंपरा रही है की यहाँ महिलाओं को समाज में विशिष्ट आदर एवं सम्मान दिया जाता है। भारत वह देश है जहाँ महिलाओं की सुरक्षा और इज्ज़त का खास ख्याल रखा जाता है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। अगर हम इक्कीसवीं सदी की बात करे तो महिलाएं हर कार्यक्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला काम कर रही है चाहे वो राजनीति, बैंक, विद्यालय, खेल, पुलिस, रक्षा क्षेत्र, खुद का कारोबार हो या आसमान में उड़ने की अभिलाषा हो।

हम यह तो नही कह सकते की हमारे देश में महिला सुरक्षा को लेकर कोई मुद्दा नहीं है परन्तु हम कुछ सकारात्मक बिंदुओ को अनदेखा भी नहीं कर सकते। अगर हम अपने इतिहास पर नज़र डाले तो हम देखते है की उस ज़माने में पांचाली प्रथा होती थी जिसके तहत एक महिला (द्रौपदी) को पाँच पुरुषों (पांडव) से विवाह करने की अनुमति दी गई थी। ये तो वो तथ्य है जो हम सब जानते है परंतु अगर पर्दे के पीछे की बात की जाये तो दफ्तरों, घरों, सड़को आदि पर महिलाओं पर किये गए अत्याचारों से अनजान है। पिछले कुछ समय में ही महिलाओं पर तेज़ाब फेंकना, बलात्कार, यौन उत्पीड़न जैसी वारदातों में एकाएक वृद्धि आई है। इन घटनाओं को देखने के बाद तो लगता है की महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है।

महिलाओं की सुरक्षा

Explanation:

Answered by bhatiamona
1

                       आधुनिक नारी और सुरक्षा पर अनुच्छेद

हमारा देश सदैव नारी का सम्मान करने वाला देश रहा है। हमारे देश का नारी के संबंध में मंत्र है कि ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते तत्र रमंते देवता’ अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। नारी के संबंध में यह मंत्र नारी के प्रति हमारे देश में सम्मान की भावना को प्रकट करता है। लेकिन समय के साथ देश में बाहरी शक्तियों का आगमन होने के साथ-साथ देश की संस्कृति प्रभावित होनी शुरू हो गई।  देश में कुछ ऐसे असामाजिक प्रवृत्ति के लोग उत्पन्न होने लगे, जो नारी का सम्मान करना नहीं जानते। आज के समय में देखा जाए तो आज हर जगह नारी की सुरक्षा और सम्मान को खतरा है। ऐसे समय में आज की आधुनिक नारी को स्वयं की सुरक्षा के लिए स्वयं को प्रशिक्षित करना और स्वयं को सक्षम करना सबसे आवश्यक है।

हर जगह पुलिस या प्रशासन अपना कार्य नहीं कर सकती। इसके लिए आज की आधुनिक नारी को आवश्यकता है कि वह स्वयं को इस तरह बनाए कि किसी आपात स्थिति में अपनी स्वयं की रक्षा कर सकें। इसके लिए आवश्यक है कि वह कुछ ऐसी

रक्षात्मक कलायें सीखे, जैसे कि जूडो कराटे, मार्शल आर्ट आदि। ताकि किसी अन्जान जगह पर असामाजिक तत्व उसे छेड़ने की कोशिश करें तो वो उनसे निपट सके और सबक सिखा सके। इसके अतिरिक्त व अपने बैग में सुरक्षा से संबंधित सामान अवश्य रखें जैसे कि मिर्ची पाउडर, मोबाइल में आपातकालीन नंबर, करंट मारने वाला यंत्र आदि।

आजकल ऐसे अनेक आधुनिक यंत्र आ गए हैं जो अत्यंत छोटे होते हैं और किसी आपातकालीन स्थिति में संकट में होने की सूचना संबंधित व्यक्ति को तुरंत पहुंचा देते हैं।  इसलिए आज की आधुनिक नारी को आवश्यकता है कि वह स्वयं को पूरी तरह सुरक्षात्मक उपायों से लैस करके घर से बाहर निकले ताकि जरूरत पड़ने पर आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके।

आज की नारी अबला नही है बल्कि उसे मजबूत बनने की आवश्यकता है।

Similar questions