Hindi, asked by shrapalaspupp1ys, 1 year ago

Paragraph on Athangvaadi ki samasya

Answers

Answered by Chirpy
0

आतंकवादी अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए हिंसा के उपाय अपनाते हैं जो लोगों को भयभीत करते हैं। वे सामान्य जीवन की शांति को भंग करके अपने मांगे पूरी करवाने की कोशिश करते हैं। लोगों को आतंकित करके अपनी बात मनवाने का नकारात्मक तरीका उचित नहीं है। उनकी मांगे अनेक प्रकार की होती हैं। वे किसी भी विषय से संबंधित हो सकती हैं जैसे राजनैतिक, सामाजिक या धार्मिक। समय समय पर धर्म और संप्रदाय के नाम पर होने वाले झगड़े लोगों के मन में अविश्वास उत्पन्न करते हैं। इसके कारण जीवन और संपत्ति की हानि होती है और देश को बहुत क्षति पहुँचती है। देश के विकास पर प्रभाव पड़ता है। सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और वैज्ञानिक उन्नति के लिए सांप्रदायिक सद्भावना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए देश की शांति भंग करने वाले ऐसे हानिकर कट्टरवाद विचारों और समूहों का निर्मूलन करना चाहिए। आतंकवादी को समाप्त करने के लिए सरकार को प्रभावशाली नीतियाँ बनानी चाहिए।





Similar questions