Hindi, asked by gargrena428, 8 months ago

paragraph on junk food is dangerous up to 150 words in Hindi​

Answers

Answered by yuktesh143
4

Explanation:

आधुनिक समाज में फास्ट फूड हमारे जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है समय के लिए सुविधा और जल्दी के कारण, हम में से कई अब हमारे भोजन के लिए फास्ट फूड पर निर्भर हैं। आमतौर पर, जंक फूड देखने में बहुत ही आकर्षक और स्वादिष्ट लगते हैं और सभी आयु वर्ग के लोगों द्वारा इन्हें पसंद भी किया जाता है। लेकिन वास्तव में जंक फूड स्वास्थ के लिए काफी हानिकारक होते हैं। इसलिए वह जितने आकर्षक दिखते हैं वास्त में अंदर से उतने ही विपरीत होते हैं।

जंक फूड

जंक फूड को कभी भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, इन्हें सभी तरीकों से बेकार साबित कर दिया गया है। जंक फूड स्वास्थ्य के लिए बहुत ही बेकार होते हैं और वे व्यक्ति जो नियमित रुप से इनका सेवन करते हैं, वे बहुत सी बीमारियों को आमंत्रित करते हैं। इनसे हृदय संबंधी बीमारियाँ, कैंसर, समय से पहले अधिक आयु का लगना, उच्च रक्तचाप, हड्डियों की समस्याएं, मधुमेह (डायबिटिज़), मानसिक रोग, पाचन तंत्र की समस्याएं, लीवर संबंधित समस्याएं, ब्रेस्ट कैंसर आदि बहुत सी बीमारियाँ होती है|

Answered by Anonymous
3

हर किसी मनुष्य के लिए एक अच्छा स्वास्थ्य एक अच्छे जीवन को जीने के लिए बहुत ही जरूरी होता है। एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन अच्छा पौष्टिक भोजन और अच्छी आदतों का होना बहुत आवश्यक होता है।

आज के आधुनिक युग में लगभग सभी लोग जंक फूड खा रहे हैं क्योंकि यह बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, आसानी से हर जगह उपलब्ध होते है और कम दाम में भी मिलते हैं। पहले लोग जंक फ़ूड को कभी-कभी ही बाहर जाने पर खाया करते थे पर अब धीरे-धीरे लोग इसे अपने हर दिन का खाना बनाते जा रहे हैं जिसके कारण लोगों को कई प्रकार के स्वास्थ्य से जुडी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

जंक फ़ूड में बहुत ज्यादा कैलोरी की मात्र होती है और विटामिन, प्रोटीन और मिनरल की मात्रा बहुत अधिक होती है। विटामिन और मिनरल जरूरत के अनुसार ही शरीर के लिए सही है। अगर आसान शब्दों में हम जंक फ़ूड का वर्णन करें तो यह मनुष्य के शरीर के लिए लाभदायक कम और हानिकारक ज्यादा है।

इस बाहर में मिलने वाले ज्यादा कैलोरी वाले खाना का नाम जंक फ़ूड (Junk Food), माइकल ऍफ़ जकोब्सन ने साल 1972 में पहली बार दिया। देखने में जंक फ़ूड जितना सुन्दर होता है उतना ही ज्यादा यह शरीर के लिए खतरनाक होता है।

आज के दिन में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई व्यक्ति जंक फ़ूड खाने की आदत बना चुके हैं। अब जंक फ़ूड हर गली-मोहल्ले में मिलने लगा है और जन्मदिन या विवाह पार्टी का यह एक ज़रूरी हिस्सा बन चूका है।

जंक फ़ूड के कुछ मुख्य उदाहरण हैं कोल्ड ड्रिंक, नूडल, बर्गर, पिज़्ज़ा, चिप्स, नमकीन, मंचूरियन, समोसा, पकोड़े, केक, आइस-क्रीम, चॉकलेट, आदि। ऐसे ही और कई प्रकार के जंक फ़ूड आज हर जगह मौजूद हैं। इनमे से किसी भी प्रकार के जंक फ़ूड में पौष्टिक तत्व नहीं है जिससे शरीर को कुछ लाभ मिले।

Similar questions