Hindi, asked by rohanxvnv, 1 year ago

paragraph on Samay niyojan

Answers

Answered by luckythelakshya
10

समय का हमारे जीवन में बहुत ही महत्तव है। हर कार्य करने का एक निश्चित समय होता है। अगर समय एक बार चला जाए तो वापिस नहीं आता। समय किसी का इंतजार नहीं करता वह बहुत ही तेजी से चलता है। जिस व्यक्ति को समय की कदर नही होती वह हमेशा जिंदगी में पीछे रह जाता है। समय की कीमत उस व्यक्ति से पुछो जिसके साथ दुर्घटना होने से वो एक सैकंड से बचा हो। समय का पक्का मानव हर किसी को अच्छा लगता है। हम सभी को समय का महत्तव समझना चाहिए और सभी काम समय पर करे करने चाहिए

समय सफलता का आधार है। यह हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। मनुष्य के साथ साथ प्रकृति भी समय के अनुसार ही काम करती है। गर्मी सर्दी का आना ,दिन और रात का होना सब कुछ समय से ही चलता है। समय अपनी गति से चलता ही जाता है वह न तो किसी के लिए रूकता है न ही कभी वापिस आता है। समय सुख में ऐसे प्रतीत होता है जैसे जल्दी व्यतीत हो रहा है और दुख में देरी से। लेकिन समय हमेशा अपनी गति से ही चलता है।

हम अपना समय बीते हुए समय के बारे में सोचने में बिता देते है या फिर आने वाले कल की चिंता में। हम भूल जाते है कि इन सबके दौरान हम अपना चल रहा समय भी खो देते है। अगर किसी भी कार्य को निर्धारित समय पर नहीं किया जाता को हम कभी भी उस कार्य में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते। हम धीरे धीरे समय का महत्व भूलते जा रहे है। हम अपना आज का कार्य कल पर टालते रहते है और फिर बाद में वो हमपर भोज बन जाता है। समय की कदर करने वाले इंसान को ही सफलता मिलती है। हम सभी को समय का पक्का होना चाहिए। समय सफलता की पूँजी है।


Please mark on brilliant list

Similar questions