Hindi, asked by Amaan1290, 9 months ago

paragraph writing on हमारे त्योहार

Answers

Answered by tanishkapapani
3

Answer:

Explanation:

भारत एक त्योहारों का देश है | भारतीय पुरूष और महिलांए इस वर्ष पूरे त्यौहार का पालन करती हैं | इन त्योहारों को अति प्राचीन काल से देखा जा रहा है | लोग मानव सभ्यता के भोर से ही उन्हें देख रहे हैं |

हमारे त्योहार भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं | हमारे देश में लोग हर मौसम में त्योहारों से अनांद और उल्लास प्राप्त करते हैं | हमारे देश में विविध त्योहार मनाए जाते है | उनमें से प्रमुख भारतीय त्योहार हैं  दशहारा, गणेश चतुर्थी, बसंत पंचमी, मकर संक्रंति, राम नवमी, अक्षय तृतीया, होली |

मकरसंक्रांती व्दारा सूर्य का स्वागत किया जाता है | रक्षा बंधन भाई-बहन के नि:स्वार्थ और पवित्र स्नेह का पर्व है | होली नृत्य और संगीत, रंग और राग का त्योहार है | दशहरा अन्याय पर न्याय के विजय की घोषणा करता है, तो दीपावली से यह भाव प्रकट होता है कि हम प्रकाश के पुजारी हैं, अंधकार के नहीं | इसके अलावा, महाशिवरात्रि, श्रीरामनवमी, गणेशचतुर्थी आदि त्योहारों में हमारी संस्कृति अपने भव्य और भिन्न-भिन्न रूपों में प्रकट होती है |

१५ अगस्त, २६ जनवरी, गांधी जयंती, टिळक जयंती आदि हमारे राष्ट्रीय त्योहार हैं | हजारों शहीदों के बलिदान और अनेक महापुरुषों के त्याग की गौवगाथा इन त्योहारों के साथ जुड़ी हुई है | त्योहार हमें देशभक्ति और बलिदान और का संदेश देते हैं | ईद, मुहर्रम, नवरात्र, क्रिसमस, पतेती, बैसाक्षी आदि त्योहार हमारे देश की विविधता में एकता की संस्कृति का परिचय देते हैं |

 त्योहारों के दिन प्राय:स्कूल, कॉलेज, दफ्तर आदि बंद रहते हैं | घरों में मिष्टान्न हैं और लोग खाते-खिलाते धार्मिक त्योहारों में लोग व्रत-उपवास करते हैं | त्योहारो के निमिन्त में घरों में सजावाअ होती है | रोशनी की जगमगाहट से वातावरण आलोकित हो उठता है | कहीं संगीत-नृत्य से लोग अपना मनोरंजन करते हैं | त्योहारों के अवसर पर कहीं-कहीं मेले और प्रदर्शिनियाँ भी लगती हैं | सभी लेग कुछ समय के लिए और चिंताओं से मुक्त होकर आनंद मनाते हैं |  

त्योहार हमारे जीवन में एक प्रकार का आनंद और मनोरंजन का साधन होता हैं | जीवन में का थोडा समय निकाल के हमारे अपने लोगो को मिलने एक साथ इकट्टे होते हैं | इससे पुराने यादे ताजा हो जाती है और जिंदगी को एक नयी दिशा मिल जाती है | त्योहारों से लोगों को ताजगी, स्फूर्त तथा प्रेरणा मिलती है | धार्मिक त्योहारों से मन की कालिमा धुल जाती है | इन सब में लोग जातीय और प्रांतियता दिवारों को छोड के एक साथ विविध तरिको से त्योहार मनाते है, वे हमारे दिलों में सह्योग भाईचारा बढ़ाते हैं | त्योहार एक प्रकार का अन्याय और अत्याचार से लड़कर देश में न्याय और शांति की स्थापना करने कि शिक्षा दे जाता है | इसी दिनों में जो लोग आपस में रूठे है या कुछ गलतियाँ हुए उसके लिए माफी माग के फिर एक हो जाते | सच में त्योहारों से त्याग और तपस्या द्वारा जीवन को सुखी बनाने का सुनहरा संदेश मिलता है |  

आजकल कुछ लोग त्योहारों की पवित्रता भूल गए है | लेकिन हमें ये समझना चाहिए कि त्योहार ही हमारे जीवन का सहारा और प्राणों को प्रकाश देने वाला है | हमें उसका महत्त्व समझना चाहिए और उनमें किसी बुराई का प्रवेश नहीं होने देना चाहिए |

Similar questions