Geography, asked by utsav7412, 10 months ago

परत
या
(ङ) तिल का ताड़ बनाना
वाक्य -
(च) आँखें खुलना
वाक्य =​

Answers

Answered by BrainlyAkriti02
2

जो वाक्यांश अपने साधारण अर्थ से भिन्न एक विशेष अर्थ देते हैं , मुहावरे कहलाते हैं |

कुछ मुहावरे और उनका वाक्य में प्रयोग –

अक्ल पर पत्थर पड़ना - सोचसमझकर किसी कार्य को न करना

वाक्य - सोहम की अक्ल पर पत्थर पड़ गए थे जो उसने इतनी सस्ती किताब अधिक कीमत देकर खरीदी |

अक्ल मारी जाना - बुद्धि नष्ट होना

वाक्य - परीक्षा नज़दीक है फिर भी राहुल टी.वी. देखता रहता है लगता है, उसकी अक्ल मारी गई है |

अक्ल का दुश्मन - मुर्ख

वाक्य - दीपक को कुछ समझ नहीं आता है, वह तो अक्ल का दुश्मन है |

अच्छे दिन आना - भाग्य चमकना

वाक्य - सुरेश की नौकरी लगने से उसके अच्छे दिन आ गये हैं |

अपना उल्लू सीधा करना - स्वार्थ सिद्ध करना |

वाक्य - आजकल हर कोई अपना उल्लू सीधा करना चाहता है |

आसमान सर पर उठाना - बहुत शोर करना |

वाक्य - कक्षा में अध्यापक के न होने पर बच्चे आसमान सिर पर उठा लेते हैं |

आसमान पर थूकना - श्रेष्ठ व्यक्तियों का अपमान करना |

वाक्य - अंकित ने अध्यापक की निंदा करके आसमान पर थोका है |

आसमान से बातें करना - ऊँचाई पर पहुँचना |

वाक्य - बड़े शहरों में इमारतें आसमान से बातें करती नज़र आती हैं |

आकाश से तारे तोड़ना - असंभव कार्य करना |

वाक्य - कर्मवीर व्यक्ति अपने परिश्रम से आकाश के तारे भी तोड़ लाते हैं |

आकाश - पाताल एक करना - अधिक परिश्रम करना

वाक्य - मोहित ने परीक्षा में प्रथम आने के लिए आकाश पाताल एक कर दिया था |

आकाश को छूना - बहुत ऊँचे उठना

वाक्य - आजकल शहरों में बन रही इमारतें आकाश को छू रही हैं |

आँखों का तारा - बहुत प्यारा

वाक्य - माँ के लिए उसके बच्चे आँखों के तारे होते हैं|

आँखें खुलना - होश में आना

वाक्य - जुए में सब कुछ हारने के पश्चात ही नितेश की आँखे खुलीं |

आँखें बिछाना - स्वागत करना

वाक्य - मेहमान के आने पर आँखें बिछाना भारतीय परंपरा है |

आँखें फेर लेना - बदल जाना

वाक्य - सुरेश और रमेश बहुत अच्छे मित्र थे, पर आजकल एकदूसरे को देखकर आँखें फेर लेते हैं |

आँख उठाकर न देखना - ध्यान न देना

वाक्य - मैं तुम्हें बुला रहा था, लेकिन तुमने तो आँख उठाकर भी नहीं देखा |

आँख दिखाना - क्रोध करना

वाक्य - अंकित के फ़ैल हो जाने पर उसके पिताजी उसे आँख दिखा रहे थे |

Answered by importantlearner
0

Answer:

upar wala sahi hai ☝️☝️☝️☝️☝️✌️✌️✌️✌️✋✋✋️️️

Similar questions