Hindi, asked by Harshikarnavat7273, 9 months ago

Paryavaran paryavaran sanrakshan per charcha karte hue pita aur Putra ko samvad likhiye in Hindi

Answers

Answered by bhatiamona
25

पिता और पुत्र के बीच पर्यावरण संरक्षण पर संवाद

पिता: पुत्र क्या कर रहे हो?

पुत्र: पिता कल हमारे स्कूल में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है , मैं और मेरे दोस्त इस समारोह में एक नाटक प्रस्तुत  कर रहे है , उसकी तैयारी कर रहे है |

पिता: यह बहुत अच्छी बात है , पर्यावरण संरक्षण के बारे में सब को संदेश देना |

पुत्र: पिता जी मैं अपना , विषय बताता हूँ , आधुनिक तकनीक के  वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण संभव है |

पिता: यह तो बहुत अच्छा विषय है , मुझे भी बताओ इसके बारे में |

पुत्र: आधुनिक तकनीक के कारण बहुत सारे आविष्कार हुए है | उस में से कंप्यूटर भी एक है | अब सारा काम ऑनलाइन और कंप्यूटर हो गया है | सब कुछ डाटा सुरक्षित रहता | कंप्यूटर होने की वजह से हमारा कागज कम इस्तेमाल होगा और पेड़ भी कम कटेंगे | पेड़ो का बचाव होगा |  

पिता: हाँ यह तो सही है , देखा जाए तो अब तो खाना बनाने के बिजली के चूल्हे का आविष्कार हो गया है | जिससे हमें लकड़ियाँ नहीं जलानी पड़ती | धुआँ से बचाव हो जाता, पर्यावरण दूषित होने से बच जाता है |

पुत्र: बिजली से चलने वाले वाहनों का आविष्कार हो गया है | हम सब मिलकर कोशिश करेंगे तो वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण संभव है |

पिता: पुत्र बहुत अच्छे से करना कल स्कूल में |

पुत्र: ठीक है पिता जी |

Similar questions