Hindi, asked by manan123aggarwal, 5 hours ago

" पशु और पक्षी" पर अनुच्छेद लिखिए in hindi ? (according to class 8th)​

Answers

Answered by cutekitty8595
4

भारत एक विशाल देश है। इसमें भिन्न प्रकार के पशु-पक्षी पाए जाते हैं जो गुणों में, रंग रूप में, आकार में भिन्न होते है। हमारे प्राचीन ग्रथों में भी पशुपक्षियों का विस्तृत वर्णन देखने को मिलता है। उस समय उनका अधिक महत्व उनके मांस के कारण था।आयुर्वेदिक ग्रंथों में उनका विशेष उल्लेख मिलता है। मनुष्य और पशुओं की मित्रता की कहानी बहुत पुरानी है। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि मानव ने सबसे पहले कुत्ते से मित्रता प्रारंभ की थी, और फिर दूसरे पशुओं जैसे गाय, बैल, घोड़े आदि से।ये पशु हमारे बहुत ही अच्छे मित्र हैं और इनसे ही हमारे अनेक कार्य सिद्ध होते हैं। उदाहरण के लिए कुत्ता एक बहुत ही बफादार जानवर होता है यह अपने स्वामी के लिए वह अपने प्राण भी बलिदान कर देता है।मनुष्य भी एक प्रकार का पशु ही है, परन्तु यह एक सामाजिक और बुद्धिमान प्राणी है। इस बुद्धि का उपयोग मानव ने अपने विकास और समृद्धि के लिए बड़ी चतुराई से किया है और आज भी कर रहा है।

पशु-पक्षियों का हमारे जीवन में महत्

पशु पक्षियों का हमारे जीवन में एक विशेष महत्व है। यह हमारे जीवन में कई प्रकार से लाभदायक सिद्ध होते है। कई पशुओ का हमारे ग्रंथो में भी एक विशेष महत्व है जैसे गाय को हिन्दू समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इस समाज में इसकी पूजा की जाती है।

Answered by aaravsehrawat
0

Answer: ASDFGH

Explanation:

Similar questions