Hindi, asked by t3ayacoChatadav, 1 year ago

पद की परिभाषा क्या है?

Answers

Answered by neelimashorewala
245
वाक्य में प्रयोग होने वाले शब्द के विभिन्न रूप, जो व्याकरण के नियमों से युक्त हों, वे पद कहलाते हैं. जैसे - चल, चला, चलें, चलो आदि.
Answered by bhatiamona
8

पद की परिभाषा:

हम जानते हैं कि एक से अधिक वर्णो के मेल से बने सार्थक समूह को शब्द कहते हैं. यानि कि वर्णों का वह समूह जिससे कोई सार्थक अर्थ निकलता है, वह शब्द कहलाता है। साधारण रूप में वर्णों का समूह शब्द कहलाता है, लेकिन यही शब्द जब व्याकरण के नियमों से बंध जाता है तो वह पद बन जाता है।

साधारण अर्थों में पद की परिभाषा यही है कि व्याकरणीय नियमों से बंधे शब्द को पद कहते हैं। कोई भी शब्द स्वतंत्र रूप से प्रयोग में लाया जा सकता है, लेकिन कोई शब्द जब किसी वाक्य में होता है, तो व्याकरण के नियम भी जुड़ जाते हैं और शब्द पद बन जाता है। पद के साथ कारक, काल, वचन, लिंग आदि व्याकरणीय भेद जुड़े होते हैं।

Similar questions