Hindi, asked by yrajnish8264, 9 months ago

पद और शब्द में क्या अंतर है? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए|

Answers

Answered by shishir303
21

शब्द और पद में अंतर...

शब्द की परिभाषा...

दो या दो से अधिक वर्णों के मेल से बना सार्थक वर्ण समूह शब्द कहलाता है। किसी भी भाषा में वर्ण प्रमुख होते हैं, लेकिन उन वर्णों का अपने आप में कोई अर्थ नहीं होता। लेकिन जब वह अपने आपस में मिल जाते हैं तो उन वर्णों के मेल से वर्ण-समूह एक अर्थ व्यक्त करता है, उस वर्णों के समूह को ही शब्द कहते हैं जैसे र, आ और म वर्णों के मेल से मिलकर बना शब्द बनता है राम-

राम का अर्थ है किसी व्यक्ति का नाम।  

शतरंज शब्द श, त, र, अं और ज वर्णों के मेल से बनता है। स्वतंत्र रूप में ये सारे सारे वर्ण बिना अर्थ वाले वर्ण हैं, परंतु जब येआपस में मिलते हैं, तो शतरंज शब्द का निर्माण करते हैं। जो एक अर्थ व्यक्त करता है। शतरंज यानी एक खेल  

शब्द अपने आप में एक स्वतंत्र अर्थ व्यक्त करने वाला वर्ण समूह होता है।  

पद की परिभाषा..  

जब शब्द स्वतंत्र रूप में रहता है तो वह शब्द ही कहलाता है, लेकिन जब वह किसी बाक्य में प्रयुक्त होता है तो व्याकरणों के नियम से बंध जाता है, तब वह शब्द पद बन जाता है और उस पद के कारक, वचन, लिंग आदि होते हैं।  

शब्द और पद में केवल व्याकरण के नियमों का अंतर है। शब्द स्वतंत्र होता है जबकि पद व्याकरण के नियमों से बंधा होता है।

Similar questions