Hindi, asked by Radhekrishn0777, 5 months ago

पदबंध के कितने प्रकार होते हैं?

1 point

3

2

5

4

Answers

Answered by shishir303
14

पदबंध पाँच प्रकार के होते हैं, जो कि इस प्रकार हैं।

संज्ञा पदबंध  

सर्वनाम पदबंध  

विशेषण पदबंध

क्रिया-विशेषण पदबंध  

क्रिया पदबंध

व्याख्या :

✎... पदबंध शब्दो का एक समूह होता है, जो एक विशिष्ट अर्थ प्रयुक्त करता है।

किसी शब्द का एक अर्थ होता है और उसी अर्थ को एक से अधिक पद एक समूह में मिलकर दर्शाते हो तो वह समूह वाले पदों को ‘पदबंध’ कहते हैं। यह पदबंध एक व्याकरण के पाँच इकाईयों के रूप में हो सकते हैं...

  • संज्ञा पदबंध  
  • सर्वनाम पदबंध  
  • विशेषण पदबंध
  • क्रिया-विशेषण पदबंध  
  • क्रिया पदबंध  

संज्ञा पदबंध में वाक्य में प्रयुक्त पद समूह संज्ञा की तरह कार्य करता है।

सर्वनाम पदबंध में पदसमूह वाक्य में प्रयुक्त सर्वनाम पद की तरह कार्य करता है।

विशेषण पदबंध में वाक्य में प्रयुक्त पदसमूह संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्द के लिए विशेषण का कार्य करता है।

क्रिया विशेषण पदबंद में पद समूह वाक्य में प्रयुक्त क्रिया की विशेषता प्रकट करता है।

क्रिया पदबंध में पदसमूह एक क्रिया की तरह कार्य करता है।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Answered by sunitasaxena685
1

Answer:

padbandh panch prakar ke hote hai

Explanation:

i hope this answer is helpful for you

Similar questions