ped hamaara saathi essay in hindi
Answers
Answer:
शुद्ध वायु
पेड़ मनुष्य को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और कार्बन डाय ऑक्साइड को शोषित करते हैं | पेड़ों के द्वारा मनुष्य को शुद्ध हवा मिल जाती हैं और पर्यावरण को सुंदर बनाके रखते हैं |
अन्य प्रकार की वस्तु
पेड़ मनुष्य को अन्य प्रकार की वस्तु प्रदान करते हैं | उन सभी वस्तुओं का उपयोग मनुष्य अपने जीवन में करता हैं |
पेड़ की लकड़ी से फर्नीचर, कागज, गोंद और माचिस इत्यादि. सभी प्रकार की वस्तु तैयार की जाती हैं | इसके अलावा भी मनुष्य को फल, फुल और भोजन भी प्राप्त होता हैं |
पेड़ की लकड़ी का उपयोग
पेड़ से मिलने वाले लकड़ी का उपयोग इंधन और फर्नीचर के लिए किया जाता हैं | पेड़ की लकड़ी का उपयोग इंधन के रूप खाना बनाने के लिए भी किया जाता हैं | पेड़ के लकड़ी से दरवाजे, खिड़कियाँ और खिलौने भी बनाये जाते हैं |
पेड़ों से अन्य प्रकार की जड़ी बूटियां भी तैयार की जाती हैं | पेड़ों से बनाई गयी दवाइयां हमारे शरीर से संबंधित अन्य प्रकार के रोगों पर उपचार करने में सहायता करती हैं | पेड़ हमें धुप में छाया प्रदान करते हैं और गर्मी से बचाने के लिए मदद करते हैं |