Hindi, asked by mehtanisha237, 5 hours ago

please answer if you know don't spam​

Attachments:

Answers

Answered by prakashakash802
3

Answer:

असम पूर्वोत्‍तर भारत का प्रहरी और पूर्वोत्‍तर राज्‍यों का प्रवेशद्वार है। यह भूटान और बंगलादेश से लगी भारत की अंतर्राष्‍ट्रीय सीमाओं के समीप है। असम के उत्‍तर में भूटान और अरूणाचल प्रदेश, पूर्व में मणिपुर तथा नागालैंड और दक्षिण में मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा हैं।

Explanation:

भारतीय राज्य असम देश दुनिया में क्यों प्रसिध्द है?

असम भारत का एकलौता राज्य है जहाँ सबसे पहले चाय के पौधों की खोज हुई थी, जिसके अंतर्गत संपूर्ण भारत में सबसे ज्यादा चाय का उत्पादन इस राज्य में होता है।

असम हिमालय पहाड़ों में बसा भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है। यहाँ 9 प्रमुख झीलें हैं। हफलोंग, चंडूबी, और डिघाली पुखरी असम की कुछ प्रमुख झीलें हैं। असम की 9 प्रमुख झीलें ये हैं- हफलोंग, चंडूबी, डिघाली पुखरी, सिबसागर झील, तमरंगा झील, डिगबोई झील, दीपोर बिल, सोन बिल और दिहिंग लेक।

असम में कौन सी जनजाति पाई जाती है?

बोड़ो (असमिया: বড়ো/बड़ो) पूर्वोत्तर भारत के असम राज्य के मूल निवासी हैं और भारत की एक महत्वपूर्ण जनजाति हैं। बोड़ो समुदाय स्वयं एक बृहत बोड़ो-कछारी समुदाय का हिस्सा माने जाते हैं। सन् २०११ की भारतीय राष्ट्रीय जनगणना में लगभग २० लाख भारतीयों ने स्वयं को बोड़ो बताया था जिसके अनुसार वे असम की कुल आबादी के ५.५% हैं।

इतिहास

प्राचीन भारतीय ग्रन्थों में इस स्थान को प्रागज्योतिच्ह के नाम से जाना जाता था। महाभारत के अनुसार कृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध ने यहाँ की उषा नाम की युवती पर मोहित होकर उसका अपहरण कर लिया था। श्रीमद् भागवत महापुराण के अनुसार उषाने अपनी सखी चित्रलेखाद्वारा अनिरुद्धको अपहरण करवाया। यह बात यहाँ की दन्तकथाओं में भी पाया जाता है कि अनिरुद्ध पर मोहित होकर उषा ने ही उसका अपहरण कर लिया था। इस घटना को यहाँ कुमार हरण के नाम से जाना जाता है।

प्राचीन असम

प्राचीन असम, कमरुप के रूप में जाना जाता है, यह शक्तिशाली राजवंशों का शासन था: वर्मन (350-650 ई॰) शाल्स्ताम्भस (655-900 ई॰) और कामरुप पाल (900-1100 ई॰). पुश्य वर्मन ने वर्मन राजवंश कि स्थापना की थी। भासकर वर्मन (600-650 ई॰), जो कि प्रसिद्ध वर्मन शासक थे, के शासनकाल में चीनी यात्री क्षुअन झांग क्षेत्र का दौरा किया और अपनी यात्रा दर्ज की।

बाद में, कमजोर और विघटन (कामरुप पाल) के बाद, कामरुप परम्परा कुछ हद तक बढ़ा दी गई चन्द्र (1120-1185 ई॰) मैं और चन्द्र द्वितीय (1155-1255 ई॰) राजवंशों द्वारा 1255 ई॰।

मध्यकालीन असम

मध्यकाल में सन् 1228 में बर्मा के एक ताई विजेता चाउ लुंग सिउ का फा ने पुर्वी असम पर अधिकार कर लिया। वह अहोम वंश का था जिसने अहोम वंश की सत्ता यहाँ कायम की। अहोम वंश का शासन 1829 पर्यन्त तब तक बना रहा जब तक कि अंग्रेजों ने यनदबु ट्रीटी के दौरान असम का शासन हासिल किया।

जनसंख्या

2021 की अनुमानित जनसंख्या

18,385,471

2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या

2011 में असम की कुल आबादी31,205,576महिलाओं की जनसंख्या15,268,101भारत की जनसंख्या (प्र.)2.58%लिंग अनुपात958बच्चों का लिंग अनुपात962

भाषा

असमीया भारत के असम प्रांत की आधिकारिक भाषा तथा असम में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। इसको बोलने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ से अधिक है। भाषाई परिवार की दृष्टि से इसका संबंध आर्य भाषा परिवार से है और बांग्ला, मैथिली, उड़िया और नेपाली से इसका निकट का संबंध है।

क्षेत्रफल

असम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। ... सम्पूर्ण राज्य का क्षेत्रफल 78,466 वर्ग कि॰मी॰ है।

मुख्यमंत्री

असम मे कुल मिलाकर अभी तक 15 मुख्यमंत्री हुए है!

वर्तमान मे मुख्यमंत्री है - हिमंता बिस्वा शर्मा!

राज्यपाल

असम मे कुल मिलाकर अभी तक 36 राज्यपाल हुए है!

वर्तमान मे राज्यपाल हैं - पदस्थ जगदीश मुखी!

पोशाक

मेखला असम की महिलाओं की पारंपरिक पोशाक है, जो कपड़े के तीन भागों की एक पोशाक है। मेखला के कपड़े की बनावट पर आंतरिक चमक, मुग़ा कहे जाने वाले सुनहरे रेशम के बारे में बहुत चर्चित और पोषित है। मेखला एक तरह का सारोंग होता है, जो कमर के ऊपर गोल होता है।

खानपान

यह खाना पकाने की एक शैली है जो पहाड़ियों के खाना पकाने की आदतों का एक संगम है जो किण्वन के पक्ष में और संरक्षण के रूप में किण्वन और सूखने का पक्ष लेते हैं और मैदानी इलाकों से जो ताजा सब्जियां और मछली और मांस की बहुतायत प्रदान करते हैं। दोनों मुख्य घटक - चावल पर केंद्रित हैं।

Marks as brainlist

Answered by vandanasingh08252
0

Answer:

first answer is brainlist

Similar questions
Math, 3 hours ago