Hindi, asked by aditivats96, 7 months ago

please answer this question this is very urgent ​

Attachments:

Answers

Answered by nehatomar39039
0

Answer:

बच्चे ही किसी देश की असली संपत्ति होते हैं। लोग जब वृद्ध अवस्था को प्राप्त होते हैं तो बच्चे ही सभी कामों में हाथ बंटाते हैं। आज के बच्चे कल के युवा बनेंगे। वह कल को वैज्ञानिक, नेता, दार्शनिक, प्रशासनिक अधिकारी, इंजीनियर, डॉक्टर और दूसरे महत्वपूर्ण पर पदों की शोभा बढ़ाएंगे।

उनकी कुशलता और बौद्धिकता पर ही कल को देश निर्भर करेगा। इसलिए बच्चों की परवरिश अच्छी होनी चाहिए। उन्हें हर तरह की योग्य शिक्षा मिलनी चाहिए जिससे वह अपना बहुमुखी विकास कर सके। यदि ऐसा करने में हम सफल होते हैं तो कल को वही बच्चे देश का बहुमुखी विकास करेंगे। हम सभी की जिम्मेदारी है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाए। साथ ही उनको अच्छे संस्कार भी दिए जाएं।

अक्सर मां बाप अपनी इच्छाएं बच्चों पर थोपते दिखाई देते हैं। जो पिता इंजीनियर होते हैं वह अपने बच्चों को इंजीनियर ही बनाना चाहते हैं। जो डॉक्टर होते हैं वे अपने बच्चों को जबरन डॉक्टर की पढ़ाई ही करवाना चाहते हैं। ऐसा करना बिल्कुल गलत है। हो सकता है कि आपका बच्चा डॉक्टर ना बनके किसी और पेशे में जाना चाहता हो।

वो डॉक्टरी, इंजीनियरिंग को छोड़कर किसी और कोर्स को करना चाहता हो। बच्चों को वही कोर्स करने दें जिसमें उनकी रुचि है। उनपर अपनी इच्छा जबरन ना थोपे और उन्हें अपने सपनों के उड़ान उड़ने दें।

PLEASE MARK AS BRAINLIEST

AND FOLLOW ME

Similar questions