Hindi, asked by pushpa2devgmailcom, 10 months ago

please give me the two sentence about national symbol in Hindi

Answers

Answered by Anonymous
8

आइये आज हम भारत के प्रमुख राष्ट्रिय प्रतिको पर नजर डालते है। National Symbols Of India:

 


राष्ट्रिय प्रतिक साधारणतः सारनाथ के सम्राट अशोक के साम्राज्य से लिया गया है, भारत का राष्ट्रिय प्रतिक शेरो का चिन्ह है जिसे सम्राट अशोक के समय में 272 BCE – 232 BCE में बनाया गया था।


राष्ट्रिय पक्षी – National Bird Of India

भारत में 1963 को मोर को राष्ट्रिय पक्षी घोषित किया गया था। मोर में हमें भारतीय संस्कृति और सुंदरता की झलक दिखाई देती है। मोर को सुन्दरता और इनायत का प्रतिक भी माना जाता है। इसके राष्ट्रिय पक्षी चुने जाने का एक और कारण यह भी है की देश के सभी भागो में मोर पाये जाते है और साधारणतः सभी लोग मोर को जानते ही है। इसके साथ ही भारत के अलावा और किसी भी दुसरे देश का राष्ट्रिय पक्षी मोर नही है। इन सभी चीजो के होने की वजह से ही मोर को राष्ट्रिय पक्षी घोषित किया गया था।



भारतीय राष्ट्रिय तिरंगा – National Flag Of India

केसरिया, सफ़ेद और हरे रंग से बना है हमारे देश का तिरंगा, भारतीय तिरंगा आयताकार आकार में बना हुआ है। तीन अलग-अलग रंगों से तीन समतल चौड़ाई वाली सीमा बनाई गयी है। तीनो रंग अलग-अलग बातो और गुणों को दर्शाते है। केसरिया रंग हिम्मत और बलिदान का प्रतिक माना जाता है जबकि सफ़ेद रंग शुद्धता का प्रतिक माना जाता है। जबकि हरा रंग भारत के उपजाऊपन को दर्शाता है। इसके साथ ही 24 तीलियों से बना एक चक्र जिसे धर्म चक्र भी कहते है, सफ़ेद रंग की पट्टी के बीच में बना हुआ है।

राष्ट्रिय मुद्रा – National Currency Of India

भारतीय रुपये (ISO कोड : INR) भारतीय गणराज्य की मुद्रा है। इसपर रिज़र्व बैंक और इंडिया का नियंत्रण रहता है। भारतीय रुपये का चिन्ह देवनागरी व्यंजन “र” और लैटिन शब्द “R” है जिसे 2010 में अपनाया गया था।

राष्ट्रिय फुल – National Flower Of India

भारत में बहुत से सुगंधित और रंग-बिरंगे फुल पाये जाते है लेकिन कमल ही भारत का राष्ट्रिय फुल है। भारत में प्राचीन समय से ही कमल को महत्त्व दिया जाता है। कहा जाता है की कमल से ही भारत की परंपरा, भारत का इतिहास और भारतीय संस्कृति जुडी हुई है। कहा जाता है की सुंदर और मनमोहक कमल का फुल भारत की संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाता है।

कमल के फुल को रहस्यवाद, फलदायकता, समृद्धि, ज्ञान और ज्ञानोदय का प्रतिक माना जाता है। यह भारतीय राष्ट्रिय फुल लंबे जीवन, सम्मान और आध्यात्मिक गुणों का भी प्रतिनिधित्व करता है। कमल का फुल मैले पानी में खिलता है और पानी के बाहर ऊंचाई पर जाता है।

दिल की शुद्धता और दिमाग की शांति का प्रतिनिधित्व भी राष्ट्रिय फुल कमल करता है। कमल को इश्वर का प्रतिक भी माना जाता है। बहुत से धार्मिक कर्यो के लिये भी लोग कमल के फुल का उपयोग करते है।

All Information About National Symbols Of India For Kids

भारत का राष्ट्रिय वृक्ष – National Tree Of India

भारत का राष्ट्रिय वृक्ष बरगद का पेड़ है, जिसकी टहनियाँ काफी फैली हुई होती है और इसका जीवनकाल भी काफी लंबा है। इसकी जड़े, टहनियाँ और इसका आकार काफी विशाल होता है। हजारो सालो से बरगद का वृक्ष किसी भी दुसरे वृक्ष से ज्यादा समय तक जीता है। इसे हम अमरत्व वाला पेड़ भी कह सकते है। बरगद के पेड़ के नीछे छाया में बैठने जैसी दूसरी जगह आपको और कही नही दिखाई देगी।

जब आप बुरी तरह से थक जाओ तब आप जरुर बरगद के पेड़ के निचे आराम करना चाहोंगे। बरगद का पेड़ आपको सीधे पड़ने वाली सूरज की किरणों से बचाता है। भारतीय लोग इस पेड़ को पूजते भी है। बरगद के पेड़ से जुडी बहुत सी इतिहासिक कहानियाँ भी है।

भारत का राष्ट्रिय खेल – National Sport Of India

भारत में क्रिकेट की प्रसिद्धि के बावजूद भी हॉकी ही भारत का राष्ट्रिय खेल है। जिस समय हॉकी को राष्ट्रिय खेल घोषित किया गया था, उस समय हॉकी काफी प्रसिद्ध भी था। 1928 से 1956 तक का समय हॉकी का स्वर्णिम युग था। उस समय भारत को ओलंपिक्स में लगातार 6 मेडल मिले थे। उस समय भारत ने 24 ओलंपिक्स मैच खेले थे और सभी में भारत को जीत मिली थी। इसीलिए भारत में हॉकी को ही राष्ट्रिय खेल घोषित किया गया था।


भारत का राष्ट्रिय फल – National Fruit of India

भारत की जमीन में विविधता होने के बावजूद आम को ही भारत का राष्ट्रिय फल माना जाता है। क्योकि इसकी पैदावार तक़रीबन भारत के सभी क्षेत्रो में होती ही है। आम में भरपूर मात्रा में विटामिन A, C और D होता है और आम से जुडी इतिहासी में बहुत सी काल्पनिक कथाए भी है। प्रसिद्ध भारतीय कवी कालिदास ने भी अपनी कविताओ में अपनी भाषा में आम की तारीफ कर उसका उपयोग किया है। आम केवल एलेग्जेंडर को ही पसंद नही थे बल्कि ऐसा कहा जाता है की मुघल शासक अकबर ने 1,00,000 से भी ज्यादा आम के पेड़ लगाये थे। भारतीय लोगो का आम का स्वाद काफी पसंद है। आम के आचार का स्वाद भी भारतीयों को बहुत लुभाता है।

भारत का राष्ट्रगान – National Anthem Of India

भारत का राष्ट्रगान जन गन मन है, रबिन्द्रनाथ टैगोर ने इसे बंगाली में लिखा है। ब्राह्मो स्त्रोत के पहले पाँच छंदों में से यह पहला है, जिसे नोबेल बंगाली लेखक ने लिखा है। भारतीय निर्वाचन असेंबली ने 24 जनवरी 1950 को इसे अधिकारिक रूप से राष्ट्रगान घोषित किया था। पहली बार 27 दिसम्बर 1911 को कलकत्ता में कांग्रेस के सेशन में इसे गाया गया था।

भारतीय हाथी 3 प्रसिद्ध एशियन हाथियों में से एक है। हाथी भारत के चार अलग-अलग क्षेत्रो में पाये जाते है।

भारत का राष्ट्रिय पशु – National Animal Of India

रॉयल बंगाल टाइगर ही भारत का राष्ट्रिय पशु है। रॉयल बंगाल टाइगर का वैज्ञानिक नाम “टाइगर पैंथर टिगरिस” है। रॉयल बंगाल टाइगर ज्यादातर मैन्ग्रोव के जंगलो में पाये जाते है। भारत का राष्ट्रिय पशु रॉयल बंगाल टाइगर समृद्धि, क्षमता, प्रबलता और विशाल शक्ति का प्रतिक है। टाइगर हमें भारत के कुछ भागो को छोड़कर कोने-कोने में दिखाई देते है। रॉयल बंगाल टाइगर गहरे पीले रंग का एक शेर है। जिसे हम आसानी से पहचान सकते



pushpa2devgmailcom: can you give me sentence
pushpa2devgmailcom: only two
Answered by Vaishnavi18
2
प्रतीक भारतीय पहचान और विरासत के लिए स्वाभाविक हैं।
भारतीय इन राष्ट्रीय प्रतीकों पर गर्व करते हैं क्योंकि वे हर भारतीय के दिल में गर्व और देशभक्ति की भावना रखते हैं।

1. राष्ट्रीय ध्वज

•• राष्ट्रीय ध्वज समान अनुपात में गहरे केसरिया, सफेद और गहरे हरे रंग का एक तिरंगा है।
••सफेद बैंड के केंद्र में एक नौसेना-नीला पहिया है जो चक्र का प्रतिनिधित्व करता है।
••केसरिया रंग देश की ताकत और साहस को दर्शाता है।
••सफेद, धर्म चक्र के साथ शांति और सच्चाई को इंगित करता है।
•• हरा रंग भूमि की उर्वरता, वृद्धि और शुभता को इंगित करता है।

2.राष्ट्रीय गीत

•• भारत का राष्ट्रीय गान जन-गण-मन है।

3. राष्ट्रीय गीत

•• गीत वंदे मातरम, बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा संस्कृत में रचा गया।

4.राज्य चिन्ह

•• राज्य प्रतीक अशोक की सारनाथ शेर राजधानी से एक अनुकूलन है।

5.राष्ट्रीय पक्षी

•• भारतीय मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।

6.राष्ट्रीय पशु

•• बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है।

7.राष्ट्रीय फूल

•• कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है।


#Happy_Learning!
Similar questions