Hindi, asked by krutikwk, 5 months ago

please say the answer✧༺♥༻✧​

Attachments:

Answers

Answered by girlscience
1

भारत दुनिया का सबसे प्राचीन देश है तथा भारत का इतिहास भी दुनिया में सबसे प्राचीन इतिहास माना जाता है | वैसे तो सबसे पहले शंकर के साथ पार्वती, विष्णु के साथ लक्ष्मी तथा ब्रह्मा के साथ सरस्वती आदि देवताओं के वर्णन भारतीय साहित्य में हैं जिनमे पत्नियाँ पति के बराबर स्थान पर हैं या कई जगह उनसे ऊँचे स्थान पर भी विराजमान हैं | मगर इनकी बात करने से लोग कहेगे के यह सब भगवान इत्यादि तो मिथ्या है | मगर इसे यदि मिथ्या भी माना जाए तो मिथ्या में भी महिलाओं की स्थिति खराब नहीं थी , इस बात को यहीं छोड़कर आगे की बात पर आते हैं जो इतिहास के रूप में लोगों को ज्ञात है | अतः वैदिक काल से ही महिलाओं की स्थिति का अध्ययन करना उचित होगा | सबसे पहले बात करते हैं ऋग वेद की जो सबसे प्राचीन है | ऋगवेद के अन्दर लोपमुद्रा नामक महिला का वर्णन आता है | यह विदर्भ की राजकुमारी थीं |[i]लोपमुद्रा को उनके पिता ने बहुत पढाया, लिखाया तथा विद्वान बनाया एवं उन्हें सभी शास्त्रों का ज्ञान दिया | इन्होने अपनी मर्जी से ऋषि अगस्त्य से विवाह किया | यही नहीं इन्होने बाद में ऋषि अगस्त्य को गृहस्थ जीवन का मोल भी समझाया | क्या ऐसी महिला जो पिता तथा पति दोनों के साथ अपनी मर्जी से रही तथा पढ़ी लिखी एवं विवाह भी अपनी मर्जी से किया दबी कुचली कहलाई जायेगी , यह सोचने योग्य प्रश्न है ? पर पश्चिमी नव नारीवादी आन्दोलनों से निकले लोग यही कहते हैं के भारत में महिलाओ को शुरू से दबाया गया है |

दूसरा उदाहरण ऋगवेद से ही मैत्रेयी का आता है | इन्होने भी शास्त्रों का अद्भुत ज्ञान अर्जित किया एवं याग्यवलक्य ऋषि से इनकी शादी हुई | जब ऋषि एक दिन सब कुछ त्याग कर अपना सारा सामान इन्हें देकर वन में तपस्या को जाने लगे , तब मैत्रेयी ने उनसे कहा के – जरुर वन में तपस्या में ऐसा कुछ है जो इन सभी वस्तुओं से अधिक कीमती है अतः मुझे यह सब नहीं बल्कि वही चीज चाहिए जो आप वन में प्राप्त करने जा रहे हैं | यह सुनकर याज्ञवल्क्य ऋषि को बहुत ख़ुशी हुई तथा फिर दोनों पति पत्नी ने साथ में जाकर तपस्या कर ज्ञान प्राप्त किया |

Answered by mbakshi37
1

ಭಾರತದಲ್ಲಿ ಮಹಿಳೆಯರನ್ನು ಗೌರವಿಸಲಾಗುತ್ತದೆ ಎಂದು ಪರಿಗಣಿಸಲಾಗುತ್ತದೆ. ಪ್ರಾಚೀನ ಕಾಲದಲ್ಲಿ ಅವರನ್ನು ಬಹಳ ಗೌರವ ಮತ್ತು ಗೌರವದಿಂದ ನಡೆಸಲಾಯಿತು.

Similar questions