Hindi, asked by saloniyadev, 1 year ago

please tell me this question

Attachments:

Answers

Answered by harshmaster
4
आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास फुर्सत के दो पल भी नसीब नहीं हैं | घर से दफ्तर, दफ्तर से घर | कभी घर ही दफ्तर बन जाता है | यानि इंसान के काम की कोई सीमा नहीं है | वह हमेशा खुद को व्यस्त रखता है | इस व्यस्तता के कारण आज मानव-शरीर तनाव, थकान, बीमारी इत्यादि का घर बनता जा रहा है | उसने हर प्रकार की सुख-सुविधाएं तो अर्जित कर ली हैं, किन्तु उसके सामने शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने की चुनौती आ खड़ी हुई है | यद्यपि चिकित्सा एंव आयुर्विज्ञान के क्षेत्र में मानव ने अनेक प्रकार की बीमारियों पर विजय हासिल की है, किन्तु इससे उसे पर्याप्त मानसिक शांति भी मिल गई हो, ऐसा नहीं कहा जा सकता | तो क्या मनुष्य अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है ? यह ठीक है कि जरुरी काम है, लेकिन काम के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाये, तो यह सोने-पे-सुहागा वाली बात ही होगी |

यूँ भी कहा गया है कि “स्वास्थ्य ही धन है |” यदि व्यक्ति स्वस्थ न रहे तो उसके लिए दुनिया की हर खुशी निरर्थक होती है | रुपए के ढेर पर बैठकर आदमी को तब ही आनन्द मिल सकता है, जब वह शारीरिक रूप से स्वस्थ हो | स्वास्थ्य की परिभाषा के अंतर्गत केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ होना ही नहीं, बल्की मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी शामिल है | व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ हो, किन्तु मानसिक परेशानियों से जूझ रहा हो, तो भी उसे स्वस्थ नहीं कहा जा सकता | उसी व्यक्ति को स्वस्थ कहा जा सकता है. जो शारीरिक एवं मानसिक दोनों रुप से स्वस्थ हो |

व्यक्ति का शरीर एक यंत्र की तरह है | जिस तरह यंत्र को सुचारु रुप से चलाने के लिए उसमे तेल-ग्रीस आदि का प्रयोग किया जाता है, उसी प्रकार, मनुष्य को अपने शरीर को क्रियाशील एवं अन्य विकारों से दूर रखने के लिए शारीरिक व्यायाम करना चाहिए | शिक्षा एंव मनोरंजन के दृष्टिकोण से भी व्यायाम का अत्यधिक महत्त्व है | शरीर के स्वस्थ रहने पर ही व्यक्ति कोई बात सीख पाता है अथवा खेल, नृत्य-संगीत एवं किसी प्रकार के प्रदर्शन का आनंद उठा पाता है | अस्वस्थ व्यक्ति के लिए मनोरंजन का कोई महत्त्व नहीं रह जाता |

देखा जाए तो स्वास्थ्य की दृष्टि से व्यायाम के कई लाभ हैं- इससे शरीर की मांसपेशियां एंव हड्डियाँ मजबूत होती हैं | रक्त का संचार सुचारु रुप से होता है | पाचन क्रिया सुदृढ़ होती है | शरीर को अतिरिक्त ऑक्सीजन मिलती है और फेफड़े मजबूत होते हैं | व्यायाम के दौरान शारीरिक अंगों के सक्रिय रहने के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है | इस तरह व्यायाम मनुष्य के शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है |

saloniyadev: awesome
harshmaster: thaxx
harshmaster: please brainlieast me
Similar questions