Science, asked by samuelronaldihno, 1 year ago

please tell the information about alluvial soil in hindi

Answers

Answered by sajalihassanjeh
1
here's your answer-

Alluvial Soil – जलोढ़ मिट्टी
जलोढ़ मिट्टी यह मृदा या अवसाद है जो बहते हुए नदी द्वारा लाया जाता है और कहीं अन्य जगह पर जमा हो जाता है। यह भुरभुरा होता है मतलब इसके कण आपस में सख्ती से बंधकर कोई 'ठोस' शैल नहीं बनाते हैं।
जलोढ़ मिट्टी को दोमट मिट्टी भी कहा जाता है। जलोढ़ मिट्टी प्रायः विभिन्न प्रकार के पदार्थों से मिलकर बनी होती है जिसमें गाद तथा मृत्तिका के महीन कण तथा रेत तथा बजरी के अपेक्षाकृत बड़े कण भी होते हैं। जलोढ़ मिट्टी का रंग हल्के धूसर रंग का होता है। क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत में सबसे अधिक क्षेत्रफल पर जलोढ़ मिट्टी पायी जाती है। भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 22% भाग पर जलोढ़ मिट्टी मिलती है।
इस तरह की मिट्टी में नाइट्रोजन तथा फॉस्पोरस कम मात्रा में होती है और पोटैशियम तथा चुना की मात्रा अधिक होती है। इसलिए फसल के उत्पादन के लिए इस तरह की मिट्टी में यूरिया खाद डालना आवश्यक होता है। भारत में गंगा, सिंधु ब्रह्मपुत्र गोदावरी, कावेरी नदी के मैदान जलोढ़ मिट्टी के निक्षेपण से बने है। जलोढ़ की मिट्टी गेहूँ के फसल के लिए उत्तम मानी जाती है। इसके अलावा इसमें धान एवं आलू की खेती भी की जाती है।

hope u like it ;)
Similar questions