pls give me a funny poem on teachers in hindi.
Answers

अजब-गजब का ज्ञानी प्राणी, संसार में है जी टीचर।
रोब क्लास में ऐसे झाड़े, जैसे हो मिनिस्टर।।
आवाज सुन थर्राते बच्चे, जपते प्रभु का नाम।
क्या मूड है मास्टरजी का, जान ना पाते अनजान।।
जान ना पाते अनजान, सो जल्दी जल्दी याद करो।
आज तो काश ना आये, सब ईश्वर पर विश्वास धरो।।
विश्वास करो उस गॉड पर, जिसने टीचर को बनाया।
भूल जाता बनाना जो पहले डंडा उसने होता खाया।।
डंडे और डांट के मेल-जोल का नाम है गुरूजी।
जैसे ही आते क्लास में प्रणाम करो शुरुजी।।
प्रणाम करो शुरू जी किन्तु गुरूजी के टाइप दो।
एक को गुड मॉर्निंग मैम, दूजे को गुड मॉर्निंग सर बोलो।।
गुड मॉर्निंग सर बोलो, पर मैम भी नहीं कम।
कहीं बार दे जाती इमोशनली जख्म।।
इमोशनली होके मैडम जी करे क्लास में मोबाइल प्रयोग।
डिस्टर्बेंस से स्टूडेंट के हाथों -गालों का होता दुरूपयोग।।
दुरूपयोग से पढाई व लिखाई के नीचे दब गया स्टूडेंट।
काम किया ना याद, समझो टीचर से पक्का एक्सीडेंट।।
एक्सीडेंट का कारण ज्ञान, सो सर-मैडम करे निवारण।
बच्चे ऐसे सीखे जैसे भगवान का कर रहे उच्चारण।।
कर रहे उच्चारण, सब रटना है रटाना।
आज-आज है रखना याद, कल फिर भूल जाना।।
तो बोलो मैडम-सर जी ऐसे कैसे होगा न्याय।
डालने पड़ेंगे शिक्षा के अच्छे-अच्छे उपाय।।
Plzzzzzzzzzz
Mark me as brainliest