Hindi, asked by jinturajayyan, 1 month ago

pls write and send
it is very important​

Attachments:

Answers

Answered by vaishnavithorave
1

Answer:

प्रस्तावना

प्लास्टिक बैगों को इसलिये अधिक पसंद किया जाता है क्योंकि यह काफी किफायती होने के साथ ही काफी हल्के और इस्तेमाल करने में भी आसान होते है। भले ही यह इतने व्यापक रुप से लोकप्रिय है, परन्तु हमें पर्यावरण और स्वास्थ्य पर इनके हानिकारक प्रभावो को नही भूलना चाहिए।

प्लास्टिक बैग पर्यावरण के लिये एक गंभीर संकट

प्लास्टिक बैगों के अंदर सिंथेटिक पालीमर नामक एक पदार्थ होता है, जोकि पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक होता है और क्योंकि यह नान-बायोडिग्रेडबल होता है, इसी वजह से इसका निस्तारण भी काफी कठिन है। प्लास्टिक बैग वजन में काफी हल्के होते है इसलिये ये हवा द्वारा आसानी से एक जगह से दूसरी जगह उड़ा कर इधर-उधर बिखेर दिये जाते है। यह केवल शहरो और कस्बो में ही प्रदूषण नही फैलाते बल्कि की जलीय स्रोतों और महासागरो में पहुंचकर में पहुचकर समुद्री जीवों के लिये भी गंभीर समस्या उत्पन्न कर देते है।

प्लास्टिक बैग स्वास्थय के लिये खतरा

प्लास्टिक बैग के कारण मानव स्वास्थ्य के लिये भी कई तरह के संकट उत्पन्न हो जाते है, इसके साथ ही यह पशुओ के लिये भी काफी हानिकारक है। खराब खाना और सब्जिया तथा फलो के छिलके आदि प्लास्टिक बैगों के साथ ही फेक दिये जाते है, जिससे पशु-पक्षियो द्वारा इन्हे अपने खाने के साथ निगल लिया जाता है। जिससे उनके अंदर कई तरह की बीमारियां और स्वास्थ्य संबधी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है, इसके साथ ही काफी ज्यादे मात्रा में प्लास्टिक निगल लेने के वजह से यह उनके गले में फस जाता है, जिससे इन निरीह पशुओ की मृत्यु तक हो जाती है।

प्लास्टिक बैगों का पेड़-पैधो पर हानिकारक प्रभाव

पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण के अभिन्न अंग है। वह जीवनदायी आक्सीजन के महत्वपूर्ण स्त्रोत है जिससे कि पृथ्वी पर जीवन संभव है। दुर्भाग्य से हम मनुष्यों द्वारा ईश्वर के द्वारा बनायी गयी इस महात्वपूर्ण रचना को नष्ट किया जा रहा है। क्योंकि प्लास्टिक बैग काफी हल्के होते है, इसलिये यह हवा द्वारा आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर बिखेर दिये जाते है। जिससे खेती की भूमि प्रभावित होती है और यह मिट्टी की गुणवत्ता को खराब करके उसे कम उपजाऊ बना देते है। इसके साथ ही यह जमीन में बोये गये बीज को हानि पहुंचाकर पेड़-पौधो की वृद्धि को प्रभावित करता है।.

जानवरो में उत्पन्न होती गंभीर बीमारियां

जानवर प्लास्टिक बैग और फेंके गये खाने में फर्क नही समझ पाते है, जिससे वह कचरे के डिब्बो या जगहो से फेंके गये भोजन के साथ प्लास्टिक को भी खा लेते है और यह उनके पाचन तंत्र में फंस जाता है तथा ज्यादे मात्रा में प्लास्टिक खा लेने पर यह उनके गले में फस जाता है जिससे दम घुटने से उनकी मृत्यु हो जाती है। इसके आलावा छोटे-छोटे मात्रा में उनके द्वारा जो प्लास्टिक खाया जाता है वह उनके पेंट में इकठ्ठा हो जाता है, जिससे यह जानवरो में कई तरह के बीमारियों का कारण बनता है।

इस प्रकार से हम कह सकते है कि प्लास्टिक बैग हमारे पर्यावरण के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य लिए गंभीर भी एक गंभीर संकट बन चुका है और अब यह वह समय है जब हमें इसके उपयोग को रोकना होगा। इसके लिये हमें अपनी क्षणिक सुविधाओ को छोड़कर इसके व्यापक रुप से होने वाले नुकसान को देखना होगा। इसके अलावा कुछ आसान उपायो जैसे कि बाजार से सामान खरीदने के लिये हम प्लास्टिक बैग के जगह कपड़े के बैग का इस्तेमाल कर सकते है, जिससे हम आने वाले समय में वातावरण के स्वच्छता में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते है।

Similar questions