Biology, asked by Priyaangel22, 5 months ago

PLZZ. anyone answer......​

Attachments:

Answers

Answered by abroalikhan12
0

Answer:

out of order cenvert in english so i will tell u

Explanation:

Answered by ranurai58
1

Answer:

Hindi Essay on

Hindi Essay onअपने लिए जिए तो क्या जिए

Explanation:

निःस्वार्थ सेवा का अर्थ है- बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सेवा करना, इसी को परोपकार कहा जाता है। ’परोपकार’ शब्द की रचना ’पर’ ़ ’उपकार’ से हुई है। ’पर’ का अर्थ है दूसरे तथा ’उपकार’ का अर्थ है भलाई। अतः ’परोपकार’ का अर्थ है – दूसरों की भलाई। परोपकार में स्वार्थ भावना नहीं होती है। दूसरों की निःस्वार्थ सेवा ही परोपकारा अथवा परमार्थ की श्रेणी में आती है। स्वार्थनिहित कार्य अथवा सहयोग को परोपकार नहीं कहा जा सकता। प्रकृति के कण-कण में परोपकार भावना व्याप्त है। सूर्य, चंद्र तथा वायु निःस्वार्थ भावना से संसार को सेवा मंे सतत् हैं। धरती, नदियाँ, समुंद्र तथा वृक्ष क्या कोई शुल्क लेते है?

नदियाँ अपना जल कभी नहीं पीती यद्यपि अनंत जलराशि समेट वे सारा जीवन अनवरत प्रवाहित होती हैं। वृक्ष अपने फल स्वंय नहीं खाते। आंधी और तुफान सहकर भी वे दूसरों को आश्रय देते हैं। बादल युग-युगान्तर से जल लाकर पृथ्वी के अंचल का सिंचन करते हैं परन्तु प्रतिदान अथवा प्रत्युपकर में कभी कुछ नहीं मांगते। प्रकृति परहित के लिए निंरतर अपना सर्वस्व अर्पित करती रहती है। अन्न के रूप में पृथ्वी अपने हदय का रस निचोड कर मानव की सुधा पूर्ति हेतु प्रस्तुत करती है परन्तु कभी फल नहीं चाहा।

मनुष्य सांसरिक जीवो में इसीलिए श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि उसमें परोपकार की भावना होती है अन्यथा भोजन, विश्राम तथा मैथुन-क्रिया तो मनुष्य और पशु समान रूप से करते हैं। पशु पराहित की भावना से शून्य होते हैं। पशुओं के सभी कार्य केवल अपने लिए होते हैं और मनुष्य और पशु में यही भिन्नता है

परोपकार व्यक्ति को दूसरों के आशीर्वाद तथा शुभ संदेश अनायास ही प्राप्त होते हैं जिससे जीवन में सुख, समृद्वि, चेतना तथा स्फूर्ति का संचार होता है। परोपकारी का परिचय क्षेत्र बढ़ता है। उसे समाज में यश, आदर, सम्मान, प्रतिष्ठा मिलती है। उसके व्यापार तथा कारोबार पर ईमानदारी की छाप लगती है जो उसके प्रचार तथा प्रसार में सहायक है। परोपकारी व्यक्ति में सदाचारी आदि गुण अनायास ही आ जाते हैं। वह इतिहास-पुरूष बन जाता हैं।

Similar questions