Hindi, asked by nejac5777, 11 months ago

Polythene ka bahishkar essay

Answers

Answered by satyamrajawat
13
बाज़ार से सामान उठाकर लाने की सहूलियत देने वाली पॉलीथीन (Plastic) हमारे पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है किन्तु थोड़ी सी सहूलियत के लिए हम समूचे जीव जगत को खतरे में डाल रहे हैं।

पॉलीथीन (Polythene) ऐसे रसायनों से बनाया जाता है जो जमीन में 100 सैंकड़ों वर्ष तक गाड़ देने से भी नष्ट नहीं होता सौ साल के पश्चात भी पॉलीथीन को जमीन से ज्यों का त्यों निकाला जा सकता है। जरा सोचें हमारी धरती माता संसार की हर चीज़ हजम कर लेती है किन्तु पॉलीथीन तो उसे भी हजम नहीं होता। पॉलीथीन पृथ्वी के स्वास्थ्य और हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर डालता है। पॉलीथीन पानी के रास्ते को अवरुद्ध करता है खनिजों का रास्ता रोक लेता है अर्थात एक ऐसी रुकावट जो जीवन के सहज प्रवाह को रोक लेती है।पॉलिथीन जानलेवा है यह जीवन के लिए ज़हर है पॉलिथीन से निकलने वाली ज़हरीली गैसें हवा के साथ मिलकर उसे ज़हरीला बनाती हैं। पानी में फेंके जाने पर ये जलचक्र में बाधक होकर बादल बनने से रोकता है पानी के जीवों के असमय मौत का कारण बनता है। खुले में पॉलिथीन का फेंका जाना और भी खतरनाक है। यह मिट्टी को भुरभुरी कर देता है और पशुओं की मौत का कारण भी पॉलिथीन ही बनता है।नदी , नहरों , झीलों और तालाबों में हम न जाने कितना सारा पॉलीथीन अन्य समाग्रियों के साथ बहा देते हैं जिससे पानी दूषित हो जाता है और बचा हुआ पॉलीथीन पानी में रहने वाले प्राणी अनजाने में निगल जाते हैं और मर जाते हैं। सन 2005 में इसी पॉलीथीन के कारण नालों का पानी अवरुद्ध होने से आधी मुम्बई पानी में डूब गयी थी। इसीलिए हमें पॉलीथीन से परहेज करना चाहिए और इसे फेंकने की वजाय जला देना चाहिए।

Answered by Priatouri
0

पॉलिथीन का बहिष्कार |

Explanation:

पॉलिथीन की समस्या विश्व में एक गंभीर समस्या बनकर उभर रही है। हालांकि पॉलिथीन के बहुत सारे उपयोग है लेकिन आधुनिक विश्व में हम लोगों ने पॉलिथीन कर लिया है कि यह न केवल हम मनुष्य बल्कि हमारे ग्रह के लिए भी समस्या उत्पन्न कर रही है। पॉलिथीन के बढ़ते उपयोग के कारण वातावरण में प्रदूषण फैल रहा है। पर्यावरण में प्रदूषण फैलने के कारण मनुष्य को कई गंभीर समस्याओं जैसे कैंसर अस्थमा आदि बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।

पृथ्वी की जिंदगी बचा दे और हम मनुष्य को अपनी भावी पीढ़ी के बारे में सोचकर पॉलीथिन का बहिष्कार करना ही पड़ेगा। पॉलिथीन ना केवल मनुष्य बल्कि पृथ्वी पर रह रहे जीव जंतुओं के लिए भी बहुत हानिकारक साबित हो रहा है क्योंकि पशु पक्षी पॉलिथीन खा जाते हैं जिस कारण उनके मृत्यु भी हो जाती है। पॉलिथीन का बहिष्कार ही पर्यावरण और मनुष्य के साथ-साथ पशु पक्षियों के जीवन के लिए भी एक नई शुरुआत होगी।

पॉलिथीन के थैलों के स्थान पर हम कपड़े या जूट आदि से बने थैलों का उपयोग कर सकते हैं और पॉलिथीन की समस्या से मुक्ति पा सकते हैं।

और अधिक जानें:

मन लगाकर काम करना एक गुण है इस विषय पर अपने विचार लिखिए  

brainly.in/question/12851426

मिलजुलकर मुसीबतों का हल निकालने में ही समझदारी है' इस तथ्य पर अपने विचार लिखो।

brainly.in/question/13963929

Similar questions