Hindi, asked by bboy749, 9 months ago

Prachin sabhyata ke Pramukh Kendra ke naam bataiye

Answers

Answered by bhatiamona
4

Answer:

प्राचीन भारत के प्रमुख सभ्यता केंद्र  

हड़प्पा सभ्यता भारत की प्राचीन सभ्यता में से एक हैं। हड़प्पा सभ्यता भारत की सबसे पहली शहरी सभ्यता हैं। यह सभ्यता लगभग 5000 वर्ष पुरानी हैं।  

हड़प्पा सभ्यता = हड़प्पा आधुनिक पाकिस्तान के पंजाब के नजदीक रावी नदी के किनारे में बसा हैं, इसी के कारण इस सभ्यता का नाम पड़ा था। यहाँ की सड़कें ओर नालियाँ पक्की थी। मकान पक्की ईंटों के बने हुए थे। इस सभ्यता का सबसे बड़ा नगर हड़प्पा था।

सिन्धु घाटी की सभ्यता  

सिन्धु घाटी सभ्यता को सिन्धु घाटी की सभ्यता के नाम से भी जाना जाता हैं क्योंकि शुरू के  दिनों में  इस सभ्यता के प्रमुख केन्द्र सिन्धु नदी के आस पास मिले थे।  

कांसे युगीन सभ्यता  

कांसे युगीन सभ्यता को कांसे युगीन सभ्यता भी कहा जाता था क्योंकि अत्यधिक लोगों ने कांसे का प्रयोग किया था। आपने बर्तन,औजार,मुर्तियाँ बनाने के लिए किया जाता था।  इसलिए इसे कांसे युगीन सभ्यता के नाम से जाना जाता है |  

इस सभ्यता के प्रमुख केन्द्र  

हड़प्पा =  हड़प्पा सभ्यता की सबसे पहले जानकारी हड़प्पा नाम स्थान पर मिली थी,इसलिए अधिकतर लोग इस सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता नाम से जाना जाता हैं।  

मोहनजोदड़ो = मोहनजोदड़ो पाकिस्तान के अरकाना ज़िले में स्थित है। यह मुख्य व्यापारी केंद्र भी था। मोहनजोदड़ो में अलग-अलग स्नान गृह भी मिले थे | मोहरें और आभूषण भी मिले थे।  

रोपड़ = इस केंद्र की खोज 1951 में हुई थी यह नगर सतलुज नदी के किनारे में बसा हुआ था। यहाँ के अनेक आभूषण मूर्तियाँ,मोहरे प्राप्त हुई है।  

काली बंगा= काली बंगा राजस्थान में है। काली चुड़ी के कारण इस जगह का नाम काली बंगा पड़ा है। यहाँ पर भी हमें इस सभ्यता की जानकारी मिलती है।  

लोथल = लोथल नाम की जगह गुजरात में पड़ती है। यहाँ पर हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख बन्दरगाह हुआ करती थी। यही से दूसरे देशों के साथ व्यापार किया जाता था।  

घोलवीरा = घोलावीरा भी आधुनिक गुजरात में ही पड़ता है। यहाँ पर मनको को छेद करने के कई उपकरण लगाए जाते है। यहाँ पर बड़े-बड़े जलाशय मिले है ,जिन से खेतों की सिचाई की जाती थी।

आलमगीरपुर = आलमगीरपुर आधुनिक उत्तर प्रदेश में पड़ता है। यहाँ पर भी हड़प्पा सभ्यता की जानकारी मिली थी ।

वनवाली = वनवाली यह स्थान हरियाणा के जिले इसार में पड़ता है। यहाँ पर भी आभूषण, मूर्तियाँ,मोहरें खुदाई के दौरान प्राप्त हुए थे ।  

सघोल = सघोल यह स्थान पंजाब के लुधियाना स्थान में है। इस स्थान में  हड़प्पा सभ्यता की जानकारी मिली थी ।  

Answered by shrvanbishn
1

Answer:

सिंधु घाटी सभ्यता

हड़प्पा सभ्यता

Similar questions