Hindi, asked by tejalpankhiwala6027, 1 year ago

Pragati ki aur bharat ke badhte kadam essay in hindi

Answers

Answered by 1Gaurav11
215
वर्षों पहले भारत गुलाम देश था। शासक देश ने इसकी अतुलनीय धन-संपदा पर कब्ज़ा कर लिया और इसे निर्धन बना दिया। समय बदला और भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त कर ली। देश के आगे अब अनेक चुनौतियाँ विद्यमान थीं। भारत यूरोपीय देशों की तुलना में बहुत पिछड़ा हुआ था और विदेशी सहायता पर निर्भर था। स्वतंत्र भारत को आर्थिक रूप से सुदृढ़ होने की आवश्यकता थी। तत्कालीन सरकार द्वारा अनेक प्रकार के प्रयास किए गए। इन प्रयासों ने धीरे-धीरे अपना रंग दिखाना शुरू किया और भारत ने विकास की आेर अपने कदम बढ़ाने आरंभ किए। भारत सरकार अर्थव्यवस्था के विकास की दिशा में प्रयत्नशील थी। वे देश को दूसरे देशों की तुलना में आगे ले जाना चाहती थी। इसके लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। सबसे पहला उद्देश्य, भारत में उत्पादन-क्षमता बढ़ाना था। जहाँ उत्पादन-क्षमता में वृद्धि होने लगी, भारत की आर्थिक व्यवस्था बढ़ने लगी। भारत में औद्योगिक विकास पर विशेष ज़ोर दिया गया क्योंकि यह देश के आर्थिक पक्ष को ठोस आधार देते हैं। भारत में शिक्षा के स्तर को फैलाया गया। भारत में कंप्यूटर के प्रयोग को भी महत्व दिया गया। सारे सरकारी संस्थानों में कंप्यूटर को स्थान देकर अपनी प्रगति को भारत ने नए आयाम दे दिए। इसके बाद भारत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। २१वीं सदी के भारत को और मज़बूत बना दिया गया है। आज पूरे विश्व में भारत का लोहा माना जाने लगा है। देश के प्रत्येक महानगर और गाँव में शिक्षा का प्रसार तेज़ी से फैल चुका है। बिजली-पानी, चिकित्सा संबंधी सुविधाएँ गाँव-गाँव, नगर-नगर तक पहुँच गई हैं। चिकित्सा व्यवस्था में भारत के कई बड़े अस्पताल विश्व में अपना नाम स्थापित कर चुके हैं। आज का भारत सफलता के शिखर पर अग्रसर है। प्रौद्योगिकी विकास ने सोने पे सुहागा का कार्य किया है, वह अन्य देशों की तुलना में अत्याधुनिक बन गया है। भारत अन्य देशों को टक्कर देने की क्षमता रखने लगा है। आज भारत परमाणु संपन्न देश है। अपने देश में उत्पन्न सभी समस्याओं को भविष्य में समाप्त करने का उसका संकल्प है। आज का भारत अपनी विजयगाथा का बखान अपनी प्रगति से कर रहा है, जो अन्य देशों के लिए मिसाल है।
Answered by aroranishant799
10

Answer:

वर्षों पहले भारत एक गुलाम देश था। शासक देश ने इसकी अतुलनीय संपत्ति पर कब्जा कर लिया और इसे गरीब बना दिया। समय बदला और भारत को आजादी मिली। अब देश के सामने कई चुनौतियां थीं। भारत यूरोपीय देशों की तुलना में बहुत पिछड़ा हुआ था और विदेशी सहायता पर निर्भर था।भारत में औद्योगिक विकास पर विशेष बल दिया गया क्योंकि यह देश के आर्थिक पक्ष को एक ठोस आधार प्रदान करता है। भारत में शिक्षा का स्तर फैला हुआ था। भारत में कंप्यूटर के उपयोग को भी महत्व दिया गया। भारत ने सभी सरकारी संस्थानों में कंप्यूटर को जगह देकर अपनी प्रगति को नए आयाम दिए हैं। इसके बाद भारत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Explanation:

स्वतंत्र भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की जरूरत है। तत्कालीन सरकार द्वारा कई प्रयास किए गए। ये प्रयास धीरे-धीरे अपना रंग दिखाने लगे और भारत ने विकास की ओर कदम बढ़ाना शुरू कर दिया। भारत सरकार अर्थव्यवस्था के विकास के लिए प्रयासरत थी। वह अन्य देशों की तुलना में देश को आगे ले जाना चाहती थी। इसके लिए कई अहम कदम उठाए गए। पहला उद्देश्य भारत में उत्पादन क्षमता को बढ़ाना था। जहां उत्पादन क्षमता बढ़ने लगी, वहीं भारत की आर्थिक व्यवस्था बढ़ने लगी।

21वीं सदी के भारत को और मजबूत बनाया गया है। आज भारत को पूरी दुनिया का लोहा माना जाता है। देश के हर महानगर और गांव में शिक्षा का प्रसार तेजी से हुआ है। गांव से गांव, शहर से शहर तक बिजली, पानी, चिकित्सा सुविधाएं पहुंच चुकी हैं. चिकित्सा व्यवस्था में भारत के कई बड़े अस्पतालों ने विश्व में अपना नाम स्थापित किया है। आज का भारत सफलता के कगार पर है। प्रौद्योगिकी विकास ने केक पर एक आइसिंग के रूप में कार्य किया है, यह अन्य देशों की तुलना में अत्याधुनिक हो गया है। भारत में अन्य देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता होने लगी है। आज भारत एक परमाणु संपन्न देश है। भविष्य में अपने देश में उत्पन्न होने वाली सभी समस्याओं को समाप्त करने का उनका संकल्प है। आज का भारत अपनी प्रगति के साथ अपनी विजय गाथा सुना रहा है, जो अन्य देशों के लिए एक उदाहरण है।

#SPJ3

Similar questions