Hindi, asked by Anonymous, 5 months ago

PRAHLYAD AGARWAL KE BAARE ME BATYE...​

Answers

Answered by kuldeeppattanayak12
0

Explanation:

प्रहलाद अग्रवाल का जन्म जबलपुर (मध्य प्रदेश) में 20 मई 1947 ईस्वी को हुआ था। हिन्दी विषय से उन्होंने एम ए तक की शिक्षा प्राप्त की। आरंभ से ही उन्हें फिल्म एवं फिल्मों से संबंधित व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से जानने की उत्कंठा रही है। बाद में उन्होंने इस क्षेत्र को अपने विशिष्ट अध्ययन एवं लेखन का केन्द्रबिन्दु बनाया।

Answered by Anonymous
1

Answer:

प्रहलाद अग्रवाल (1947 से वर्तमान) हिन्दी सिनेमा के सन्दर्भ में हिन्दी माध्यम से स्तरीय एवं व्यवस्थित लेखन करने वालों में अग्रगण्य हैं।

प्रहलाद अग्रवाल का जन्म जबलपुर (मध्य प्रदेश) में 20 मई 1947 ईस्वी को हुआ था। हिन्दी विषय से उन्होंने एम ए तक की शिक्षा प्राप्त की। आरंभ से ही उन्हें फिल्म एवं फिल्मों से संबंधित व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से जानने की उत्कंठा रही है। बाद में उन्होंने इस क्षेत्र को अपने विशिष्ट अध्ययन एवं लेखन का केन्द्रबिन्दु बनाया।

राज कपूर निर्मित फिल्म आवारा से बेहद प्रभावित प्रहलाद अग्रवाल स्वयं को 'आवारामिजाज' कहते हैं। वे यायावर प्रकृति के भी रहे हैं। जीविकोपार्जन के लिए उन्होंने अनेक कार्य किये। बाद में सतना में शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राध्यापक हो गये। 35 वर्षों तक अध्यापन के बाद अब वे सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

फिल्म-केन्द्रित-

राज कपूर : आधी हकीकत आधा फसाना (प्रथम संस्करण-1984, राधाकृष्ण प्रकाशन, नयी दिल्ली से, परिवर्धित संस्करण-2007, राजकमल प्रकाशन, नयी दिल्ली से)

प्यासा : चिर अतृप्त गुरुदत्त - 2004 (मेधा बुक्स, नवीन शाहदरा, दिल्ली)

कवि शैलेन्द्र : जिन्दगी की जीत में यकीन (राजकमल प्रकाशन, नयी दिल्ली)

ओ रे माँझी... (बिमल राय का सिनेमा) - 2007 (रेमाधव पब्लिकेशंस, नोएडा)

उत्ताल उमंग : सुभाष घई की फिल्मकला - 2007 (राजकमल प्रकाशन, नयी दिल्ली)

बाज़ार के बाज़ीगर : इक्कीसवीं सदी का सिनेमा - 2007 (राजकमल प्रकाशन, नयी दिल्ली)

Explanation:

HOPEFULLY IT HELPS! PLEASE MARK AS BRAINLIEST!

Similar questions