Environmental Sciences, asked by ambrishprasad456, 4 months ago

prakritik vanaspati ke anya name kya hai​

Answers

Answered by alia123470
1

Answer:

वनों के प्रकार उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन या उष्णकटिबंधीय वर्षा वन-भूमध्यरेखा एवं उष्णकटिबंध के पास पाए जाते हैं।ये क्षेत्र गर्म होते हैं एवं पूरे वर्ष यहाँ वर्षा होती है।चूँकि यहाँ का मौसम कभी शुष्क नहीं होता,इसलिए यहाँ के पेड़ों की पत्तियाँ पूरी तरह नहीं झड़ती।इसलिए इन्हें सदाबहार कहते हैं।काफी घने वृक्षों के मोटी वितान के कारण दिन के समय भी सूर्य का प्रकाश वन के अंदर तक नहीं पहुँच पाताहै। रोजवुड,आबनूस,महोगनी

उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन या मानसूनी वन:-भारत,उत्तरी आस्ट्रेलिया एवं मध्य अमेरिका में। इन क्षेत्रों में मौसमी परिवर्तन होते रहते हैं।जल संरक्षित रखने के लिए शुष्क मौसम में यहाँ के वृक्ष पत्तियाँ झाड़ देते हैं।इन वनों में पाए जाने वाले दृढ़ काष्ठ वृक्षों में साल,सागवान,नीम तथा शीशम प्रमुख हैं।

शीतोष्ण सदाबहार वन मध्य अक्षांश के तटीय प्रदेशों में स्थित हैं।।ये सामान्यत:महाद्वीपों के पूर्वी के पूर्वी किनारों पर पाए जाते हैं।-जैसे दक्षिण-पूर्व अमेरिका,दक्षिण चीन एवं दक्षिण-पूर्वी ब्राजील।यहाँ बांज,चीड़ एवं यूकेलिप्टस जैसे दृढ़ एवं मुलायम दोनों प्रकार के पेड़ पाए जाते हैं।

शीतोष्ण पर्णपाती वन-उच्च अक्षांश की ओर बढ़ने पर अधिक शीतोष्ण पर्णपाती वन मिलते है।ये उत्तर-पूर्वी अमेरिका,चीन,न्यूजीलैंड,चिली एवं पश्चिमी यूरोप के तटीय प्रदेशों में पाए जाते हैं।शुष्क मौसम ये अपनी पत्तियाँ झाड़ देते हैं।यहां पाए जानेवाले पेड़ हैं-बांज,ऐश,बीच आदि।हिरण ,लोमड़ी, भेड़िये,यहाँ आम जानवर हैं।फीजेंट तथा मोनाल जैसे पक्षी भी यहाँ पाए जाते हैं।

भूमध्यसागरीय वनस्पति-महाद्वीपों के पूर्व एवं उत्रर-पूर्वी किनारों के अधिकांश भाग शीतोष्ण सदाबहार एवं पर्णपाती पेड़ों से ढ़ँके हैं।महाद्वीपों के पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चमी किनारे भिन्न हैं।ये वनस्पतियाँ भूमध्यसागर के बाहरी प्रदेशों जैसे-संयुक्त राज्य अमेरिका के केलिफोर्निया,दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीका,दक्षिण-पश्चमी दक्षिण अमेरिका एवं दक्षिण-पश्चिमी आस्ट्रेलिया में भी पाई जाती हैं। यहाँ ग्रीष्म गर्म-शुष्क एवं शीत वर्षा वाली मृदु होती हैं।संतरा,अजीर,जैतून एवं अंगूर जैसे खट्टे फल पैदा किए जाते हैं,क्योंकि लोगों ने अपनी इच्छानुसार कृषि करने के लिए यहाँ की प्राकृतिक वनस्पति को हटा दिया है।यहाँ वन्य जीवन कम है।

please mark me as branlist

Similar questions