Hindi, asked by gram36219, 9 months ago

premchand apane ghar men

Answers

Answered by nupurkandu
1

Explanation:

प्रेमचंद घर में’ साहित्य में ‘संस्मरण’ गद्य विधा की रचना है। ‘संस्मरण’ वह विधा होती है जिसमें जीवन के किसी महत्वपूर्ण समय में घटी हुई घटनाओं को कथ्यात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया जाता है। संस्करण आत्मकथा या जीवनी का ही संक्षिप्त रूप हैं लेकिन यह पूरी तरह आत्मकथा या जीवनी नहीं हैं। आत्मकथा या जीवनी में पूरे जीवन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाता है। जबकि संस्मरण में जीवन की छोटी-छोटी घटनाओं का वर्णन किया जाता है। संस्मरण व्यक्ति स्वयं भी लिखता है, या उससे संबंधित दूसरे व्यक्ति लिखते हैं।

‘प्रेमचंद घर में’ ‘मुंशी प्रेमचंद’ की पत्नी ‘शिवरानी देवी’ द्वारा लिखे गए संस्करणों का संकलन है। इसमें उन्होंने प्रेमचंद के साथ अपने घरेलू जीवन के छोटे-छोटे संस्करण दर्ज किए हैं। इस पुस्तक का प्रकाशन 1944 में पहली बार हुआ था।

‘मुंशी प्रेमचंद’ हिंदी साहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार थे, जो उच्च कोटि के कहानीकार और उपन्यासकार थे।

Similar questions