Hindi, asked by kshitij97, 10 months ago

pustakalaya aur Vidyarthi Jeevan
(in hindi)

Answers

Answered by Anonymous
1

Answer:

लाइब्रेरी को पुस्तकालय भी कहते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण संसाधन है। ऐसी बहुत सी पुस्तकें होती हैं जो बहुत और दुर्लभ होती हैं। हर व्यक्ति उसे नहीं खरीद सकता। इस तरह की पुस्तकें हमें लाइब्रेरी में आसानी से मिल जाती है। लाइब्रेरी में हजारों लाखों की संख्या में विभिन्न प्रकार की किताबें होती हैं। पढ़ने वालों के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं होता है।

लाइब्रेरी का बहुत बड़ा फायदा है कि किसी भी विषय पर सैकड़ों किताबें मिल जाती हैं जिससे स्टूडेंट्स अच्छे नोट्स बनाकर अच्छे नंबर पा सकते हैं। आजकल लाइब्रेरी का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है। डिजिटल क्रांति आने के बाद ऑनलाइन लाइब्रेरी की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

पढ़ें: प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के टिप्स

लाइब्रेरी का उद्देश्य Purpose of Libraries

लाइब्रेरी का उद्देश्य स्टूडेंट्स को विभिन्न प्रकार की किताबें उपलब्ध कराना होता है जिससे वह अच्छे से पढ़ाई कर सकें। लाइब्रेरी मुफ्त में किताबे उपलब्ध कराती हैं जिससे स्टूडेंट्स का बहुत फायदा होता है।

लाइब्रेरी के महत्व को प्राचीन काल में ही समझ लिया गया था। इस तरह विश्व में अनेक प्राचीन लाइब्रेरी है। यदि छात्र-छात्राओं के पास पुस्तके ही नहीं होंगी तो वह पढ़ाई कैसे करेंगे। इसकी आवश्यकता को देख कर ही लाइब्रेरी पुस्तकालय की स्थापना की गई थी।

लाइब्रेरी से अनेक फायदे हैं। कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं-

आसानी से किताबें उपलब्ध होना

लाइब्रेरी का बड़ा फायदा है कि किसी भी विषय की किताब को आप आसानी से पा सकते हैं। सभी स्कूल कॉलेजों में लाइब्रेरी होती है जहां पर एक बार में दो या तीन किताबें दी जाती हैं। किताबें पढ़कर हम जमा करते हैं और दूसरी किताब उसके स्थान पर ले सकते हैं।

इस तरह कोई भी व्यक्ति सैकड़ों किताबें पढ़ सकता है। पुस्तकालय में किसी भी किताब को कई घंटों तक पढ़ सकते हैं। किसी प्रकार की रोक टोक नहीं होती है।

दुर्लभ किताबों को पढ़ने का अवसर

लाइब्रेरी में हर प्रकार की नई पुरानी के साथ दुर्लभ किताब उपलब्ध होती हैं। ऐसी बहुत ही किताबे हैं, जो बाजार में आसानी से नहीं मिलती हैं। उन्हें खरीदने के लिए बहुत भटकना पड़ता है। इस तरह की पुस्तकें भी लाइब्रेरी में आसानी से मिल जाती हैं।

गरीब छात्र छात्राओं को लाभ

देश में ऐसे बहुत से स्टूडेंट हैं जिनके पास किताब खरीदने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं होता। आजकल तो किताबें भी बहुत महंगी मिलती हैं। ऐसी स्थिति में लाइब्रेरी वरदान साबित होती है।

अच्छे नोट्स बनाने में सहायक

लाइब्रेरी में जाकर विभिन्न किताबों से पढ़कर स्टूडेंट्स अच्छे नोट्स बना सकते हैं। और परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास कर अपना भविष्य उज्जवल कर सकते हैं। पढ़ाई के लिए अच्छी पुस्तकों का होना बहुत आवश्यक है।

एक विषय की अनेक किताबें मिलती हैं

लाइब्रेरी में एक ही विषय की बहुत सी किताबें होती हैं जिसको पढ़ कर छात्र अच्छा स्टडी मैटेरियल तैयार करते हैं। वे अच्छे नोट्स भी बना पाते हैं। यदि एक विषय की एक ही किताब होगी तो उससे अच्छा स्टडी मैटेरियल नहीं बन पाएगा। बहुत सी किताबों से पढ़ने में ज्ञान की वृद्धि होती है और परीक्षा में अच्छे नंबर आते हैं।

शांत वातावरण

लाइब्रेरी ऐसा स्थान होता है जहां पर शांति होती है। लोग सिर्फ पढ़ते हैं। इसलिए यदि आपको शांति चाहिए और पढ़ना चाहते हैं तो लाइब्रेरी सबसे अच्छी जगह है।

बहुत से लोगों के घरों में लोगों की संख्या ज्यादा होती है। पारिवारिक सदस्य हमेशा बात करते रहते हैं। ऐसे लोगों को पढ़ने का मौका कम मिल पाता है। इस तरह के लोग लाइब्रेरी में आकर पढ़ सकते हैं।

पढ़ें: भारत में बदती जनसंख्या

अच्छी पुस्तको की प्राप्ति

लाइब्रेरी में बहुत सी अच्छी पुस्तकें होती हैं जिन्हें विद्यार्थी आसानी से लेकर पढ़ सकते हैं। उन्हें यह पुस्तकें फ्री में मिल जाती हैं और कोई पैसा भी नहीं देना होता है।

यदि सभी लाइब्रेरी को हटा दिया जाए तो छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर गहरा असर पड़ेगा। उन्हें पढ़ने के लिए अच्छी किताबे नही मिल पाएंगी और परीक्षा में अच्छे नंबर भी नहीं पा सकेंगे

लाइब्रेरी मानव इतिहास की रक्षा करती हैं

सभी प्रकार की घटनाएं और ज्ञानवर्धक तथ्यों को इतिहास की किताबों में दर्ज की जाती हैं। इस तरह यह भी कहा जा सकता है कि पुस्तकें हमारे इतिहास की रक्षा करती हैं।

लाइब्रेरी में हजारों पुस्तकें सुरक्षित रूप में रखी रहती हैं। इसलिए मनुष्य का ज्ञान, उसकी संस्कृति और उसकी सारी घटनाओं को लाइब्रेरी सुरक्षित रूप में रखती हैं जिससे भविष्य की पीढ़ी को पुराने समय के बारे में पता चल सके।

Similar questions