Hindi, asked by sidsam1955, 1 year ago

Pustako ka hamare jivan par kya parbhav padta hai

Answers

Answered by Anonymous
1
पुस्तकें हमारी मित्र हैं | वे अपना अमृत-कोष सदा हम पर न्योछावर करने को तैयार रहती हैं | अच्छी पुस्तकें हमें रास्ता दिखाने के साथ-साथ हमारा मनोरंजन भी करती हैं | बदले में वे हमसे कुछ नहीं लेतीं, न ही परेशान या बोर करती हैं | पुस्तकें प्रेरणा की भंडार होती हैं | उन्हें पढ़कर जीवन में कुछ महान कर्म करने की भावना जागती है | महात्मा गाँधी को महान बनाने में गीता, टालस्टाय और थोरो का भरपूर योगदान था |पुस्तकें किसी भी विचार, संस्कार या भावना के प्रचार का सबसे शक्तिशाली साधन हैं | इसलिए किसी ने कहा है – “पुस्तकें जागत देवता है | उनकी सेवा करके तत्काल वरदान प्राप्त किआ जा सकता है |”प्रत्येक छात्र को अच्छी और शिक्षाप्रद पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। इससे विद्यार्थियों के चरित्र-निर्माण पर गहरा असर पड़ता है। इस पुस्तक को पढऩे से धर्म के मार्ग पर चलने की सीख मिलती है। इसलिए मेरी दृष्टि में ‘रामचरितमानस’ बहुत ही अच्छी पुस्तक है। ‘रामचरितमानस’ में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र का वर्णन है। राम एक आदर्श पुरुष थे। वे चौदह वर्ष तक लक्ष्मण व सीताजी सहित वन में रहे। वे एक आदर्श राजा थे। उन्होंने प्रजा की बातों को बहुत महत्व दिया। राम का शासनकाल आदर्शपूर्ण था, इसलिए उनका शासन ‘राम राज’ कहलाता है। सीता एक आदर्श नारी थीं। लक्ष्मण की भातृभक्ति प्रशासंनीय है।
Answered by musku425
0
मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-

पुस्तकों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। इनका अध्ययन करने से हमें ज्ञान की प्राप्ति होती है। हमें सभी प्रकार की जानकारी मिलती है। हम अपने वर्तमान में भूतकाल से जुड़ जाते हैं। ये हमारे अंदर उठने वाले प्रश्नों का उत्तर देती है। मनुष्य इसका अध्ययन करके शिक्षित ​और सभ्य बनता है। पुस्तक मनुष्य को जीविका के साधन उपलब्ध करवाती है। हमारा अच्छा मनोरंजन करती है। एक सच्चे मित्र की भांति हमारा पथ प्रदर्शक करती है। इन सब बातों के आधार पर कह सकते हैं कि पुस्तकों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।
Similar questions