Hindi, asked by ssubhanbi639, 5 hours ago

pusthak liya par nebindh lakiya​

Answers

Answered by simransahani
0

Answer

पुस्तक बच्चो और सभी के लिए ज्ञान का भण्डार होते है। पुस्तक सभी मनुष्य को सही मार्ग दिखाती है। आज कल कई प्रकार के पुस्तक बाजार में उपलब्ध है। पुस्तक मनुष्य के जीवन का आधार होती है। पुस्तके कई विषयो में उपलब्ध होती है, जैसे अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, इत्यादि।

दुनिया में अनगिनत भाषाओं में किताबे उपलब्ध है। धार्मिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक इत्यादि चीज़ो पर किताबें बाजार में मौजूद है। जिंदगी के कई समस्याओं को हम किताबें पढ़कर सुलझा सकते है।

हम जिस भी विषय में रूचि रखते है उसके मुताबिक किताबें खरीद सकते है। पुस्तकों से ज़िन्दगी के कई उलझनों को सुलझाने का मौका मिलता है। आज ऐसा कोई विषय नहीं है जिस पर पुस्तकें ना मिलती हो।

मनुष्य के लिए पुस्तक बहुत महत्वपूर्ण है। पुस्तकों में लिखा हमारे जिंदगी में बेहद काम आते है। पुस्तकें मनुष्य की हर संभव सहायता करते है। पुस्तकें पढ़ने से मनुष्य का मन प्रसन्न हो जाता है।

संगीत और नृत्य से तो मनुष्य का मनोरंजन होता है, मगर किताबें भी मनोरंजन का बेहतरीन साधन है। पुस्तकें लोगो को अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाती है। पुस्तक हमारे सच्चे दोस्त की भाँती होते है।

पुस्तकें ज्ञान का स्रोत

पुस्तकों से हमे हर क्षेत्र के विषय में ज्ञान प्राप्त होता है। हमे ज्ञान अर्जन करने के लिए किसी और पर निर्भर होने की ज़रूरत नहीं है। पुस्तकों का ज्ञान व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाता है। पुस्तकें ज्ञान का अमूल्य स्रोत है और ज्ञान प्राप्त करने का सरल माध्यम है। हम किसी भी व्यक्ति विशेष के बारे में पुस्तकों से ज्ञान प्राप्त करते है।

धार्मिक ग्रन्थ और हर पुरानी ऐतिहासिक किस्सों का ज्ञान हमे पुस्तकों से मिलता है। धार्मिक ग्रन्थ जैसे गीता और रामायण को पढ़कर मन को शान्ति मिलती है। धार्मिक ग्रंथो को पढ़कर जीवन से जुड़े तथ्यों को समझने का अवसर प्राप्त होता है। इससे हमे सही-गलत, धर्म-अधर्म के विषय में पता चलता है।

अगर हमें किसी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां है, तो पुस्तकों में मौजूद घरेलू नुस्खों से हमे फायदे होते है। पुस्तकें ज्ञान रूपी दीपक की भाँती लोगो को हमेशा सही राह दिखाती है। पुस्तकें प्रगति और प्रचार -प्रसार का साधन है।

Similar questions