Hindi, asked by bothramahima, 1 month ago

Q- 1 अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के लिए उचित विकल्प चुनिए । किसी भी देश की वर्तमान स्थिति का आकलन (गणना) वहाँ के आर्थिक विकास और जनसंख्या के हिसाब से तय किया जाता है। यह दोनों एक राष्ट्र के विकास के सबसे बड़े कारक होते हैं। भारत जैसे देश में जनसंख्या वृद्धि एक खतरनाक स्तर पर पहुँच गई है। भले ही हम विश्व के सबसे ज्यादा युवा वाला देश होने का दावा करते हैं पर सच यही है कि अब हमारे देश की जनसंख्या यहाँ की आर्थिक स्थिति को काफी नुकसान पहुँचा रही हैं। जनसंख्या किसी भी देश के विकास के लिए सबसे बड़ा अवरोध पैदा कर सकती है। बढ़ती जनसंख्या ने अनेक प्रकार की समस्याओं को जन्म दिया है- रोटी,कपड़ा,मकान की कमी,बेरोजगारी,निरक्षता,कृषि एवं उद्योगों के उत्पादनों में कमी आदि। हम जितना अधिक उन्नति करते हैं या विकास करते हैं जनसंख्या उनके अनुपात में कहीं अधिक बढ़ जाती है। बढ़ती जनसंख्या के समक्ष सभी सरकारी प्रयास असफल दिखाई देते हैं। कृषि उत्पादन और औद्योगिक विकास बढ़ती जनसंख्या के सामने नगण्य सिद्ध हो रहे हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण अति आवश्यक है। इसके बिना विकास के लिए किए गए सभी प्रकार के प्रयत्न अधूरे रह जाएँगे। (i) किसी भी देश की वर्तमान स्थिति का आकलन किस हिसाब से तय किया जाता है? *
1 point
a. वहाँ के कृषि उत्पादन से
b. वहाँ के औद्योगिक विकास से
c. वहाँ के आर्थिक विकास और जनसंख्या के हिसाब से
d. वहाँ के सरकारी प्रयास से

Answers

Answered by nazaisha858Aisha
0

Answer:

b वहां के आर्थिक विकास और जनसंख्या के हिसाब से

Similar questions