Hindi, asked by ṧтḙℓℓᾰ, 5 hours ago

Q) संज्ञा , सर्वनाम , विशेषण, क्रिया , प्रत्यय , उपसर्ग किसे कहते हैं , प्रत्येक के एक एक उदाहरण प्रस्तुत कीजिए ।

(✿❛◡❛)(✿❛◡❛)(✿❛◡❛)(✿❛◡❛)(✿❛◡❛)​

Answers

Answered by samarthaher
0

Answer:

किसी व्यक्ति ( प्राणी ) वस्तु , स्थान , अथवा भाव आदि के नाम को संज्ञा कहते है। जैसे – श्याम , दिल्ली , आम , मिठास , गाय आदि। संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते है। ... विशेषण वे शब्द होते हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं।

Answered by BrainlyFairy
7

ANSWER (✿

  • विशेषण:- वाक्य में संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं। उदहारण: उसका कमीज पुराना था। यहाँ पर 'पुराना' शब्द कमीज की विशेषता बता रहा है, इसलिए यह विशेषण है।
  • संज्ञा:- प्राणी, वस्तु, स्थान और भाव के नाम का बोध कराने वाले शब्द संज्ञा कहलाते हैं। जैसे - राम, मोहन, ताजमहल, हिमालय, लड़का, खुशी आदि।
  • सर्वनाम:- सर्वनाम का शाब्दिक अर्थ है-सबका नाम। अर्थात किसी संज्ञा के बारे में बोलने या बुलाने के लिए संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे-हम, तुम, मैं आदि।
  • क्रिया:- जिन शब्दों से किसी कार्य का करना या होना व्यक्त हो उन्हें क्रिया कहते हैं। जैसे- रोया, खा रहा, जायेगा आदि। उदाहरणस्वरूप अगर एक वाक्य 'मैंने खाना खाया' देखा जाये तो इसमें क्रिया 'खाया' शब्द है। 'इसका नाम मोहन है' में क्रिया 'है' शब्द है।
  • प्रत्यय:- प्रत्यय (Pratyay) – ऐसे शब्दांश जो की किसी शब्द के अंत में लगकर उसके अर्थ में परिवर्तन ला देता हैं, उन्हें प्रत्यय कहा That हैं। जैसे – त्व, आ, इया, वाला, ना, नी, ता आदि।
  • उपसर्ग:- उपसर्ग ऐसे शब्दांश जो किसी शब्द के पूर्व जुड़ कर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं या उसके अर्थ में विशेषता ला देते हैं। उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है - किसी शब्द के समीप आ कर नया शब्द बनाना। उदाहरण: प्र + हार = प्रहार, 'हार' शब्द का अर्थ है पराजय।

hope it helps (◍•ᴗ•◍)✧*。

Similar questions