Q. सोवियत संघ के विघटन के चार प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए।
Ans.
(i) सोवियत संघ अब राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमजोर हो चुका था। उपभोक्ता वस्तुओं की कमी
ने नागरिकों में असंतोष भर दिया।
(ii) सोवियत संघ के लोग गोर्बाचेव द्वारा लाए गए सुधारों की धीमी गति से संतुष्ट नहीं थे। (iii) सोवियत संघ के लोग पूँजीवादी अर्थव्यवस्था को साम्यवाद से अच्छा समझने लगे थे। (iv) सोवियत संघ पर कम्यूनिस्ट पार्टी ने 70 सालों तक शासन किया। यह पार्टी जनता के प्रति जबावदेह
नहीं थी।
(v) सोवियत संघ के राज्यों में संप्रभुता की इच्छा, राष्ट्रवाद आदि भावनाएँ उभरने लगी, इसलिए वे स्वतंत्रता (vi) 1979 में अफगानिस्तान में सोवियत सैनिकों के हस्तक्षेप से सोवियत अर्थव्यवस्था और भी कमजोर
की माँग करने लगे।
हो गई।
(vii) सोवियत संघ की अमेरिका के साथ हथियारों की दौड़ ने सोवियत संघ के विकास में रूकावट उत्पन्न की और सारा धन विकास की अपेक्षा हथियारों के निर्माण में लगा दिया गया, जिससे अर्थव्यवस्था खोखली
होती चली गई।
Answers
Answered by
0
¿ सोवियत संघ के विघटन के चार प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए।
✎... सोवियत संघ के विघटन के चार प्रमुख कारण इस प्रकार है...
- सोवियत साम्यवादी : तानाशाही सोवियत संघ के विघटन के प्रमुख कारणों में उसका साम्यवादी तानाशाही होना था। सोवियत संघ में केवल एक ही राजनीतिक दल की सत्ता हासिल थी। कोई उस दल की आलोचना नहीं कर सकता था। इस कारण सोवियत संघ में लोकतंत्र का अभाव था, जिससे वहां की जनता में आक्रोश उत्पन्न होता गया, जो धीरे-धीरे सत्ता के विरुद्ध संघर्ष का कारण बना।
- गिरती हुई अर्थव्यवस्था : 70 के दशक के अंत आते-आते सोवियत संघ की अर्थव्यवस्था गिरने लगी थी। उसका घरेलू उत्पाद कम होने लगा था और विकास की दर भी कम हो गई थी। जो वस्तुयें सोवियत संघ स्वयं निर्यात करता था उसे उन वस्तुओं का आयात करना पड़ गया। सोवियत संघ ने अपने सैन्य कार्यक्रम में अंधाधुंध पैसे खर्च कर दिए थे, इस वजह से उसकी अर्थव्यवस्था लचर हो गई थी।
- प्रतिस्पर्धा : अमेरिका या अन्य पूँजीवादी देशों के साथ प्रतिस्पर्धा सोवियत संघ के विघटन के प्रमुख कारणों में रहा। अमेरिका के साथ उसकी प्रतिस्पर्धा भी एक मुख्य कारण थी। अमेरिका के साथ या अन्य पूंजीवादी देशों के साथ अत्याधिक प्रतिस्पर्धा के कारण संघ ने शस्त्रों एवं अनुसंधान पर अधिक पैसा खर्च दिया कर दिया, जिससे उसकी स्थिति धीरे-धीरे डांवाडोल होने लगी।
- नौकरशाही और भ्रष्टाचार : सोवियत संघ में नौकरशाही और भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया था। अधिकतम नौकरशाह गैर जिम्मेदार थे। वे अपने कर्तव्यों और नागरिकों के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भूलने लगे। अधिकारियों में भ्रष्टाचार अपने चरम पर था जिसने सोवियत संघ की जनता में आक्रोश भर दिया।
इन सब कारणों से सोवियत संघ के अन्य राष्ट्र अपनी आजादी को छटपटाने लगे जो कि सोवियत संघ के विघटन का प्रमुख कारण बना।
○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○
Similar questions