Social Sciences, asked by kuldeeplunia6, 7 months ago

Q15. कार्यकर्ता विभिन्न पृष्ठभूमि और संस्कृतियों से आते हैं, लेकिन सभी पृथ्वी को बेहतर स्थान बनाने के लिए एक ही लक्ष्य साझा करते हैं। चैताली शिव गावित के बारे में क्या अनोखा है?
A. वह मुंबई की एक युवा भक्ति गायक हैं जिन्होंने पर्यावरणवाद के बारे मेंएक लोकप्रिय एल्बम जारी किया है
B. वह पहली भारतीय लड़की है जो भारत के पश्चिम से पूर्व के तटों तक बाइक चलायी है
C. वह झारखंड में राज्य कांग्रेस की सबसे कम उम्र की सदस्य हैं
D. वह वनों की कटाई के खिलाफ लड़ने वाले एक युवा आदिवासी कार्यकर्ता हैं​

Answers

Answered by shishir303
0

सही उत्तर है, विकल्प...

D. वह वनों की कटाई के खिलाफ लड़ने वाले एक युवा आदिवासी कार्यकर्ता हैं​

स्पष्टीकरण:

चैताली शिवा गावित भारत में जलवायु कार्रवाई के लिए लड़ने वाले कई युवा आदिवासी कार्यकर्ताओं में से एक है। चैताली वारली जनजाति से आती हैं, जो मुंबई के आरे क्षेत्र में रहती है। चैताली शिवा गावित ने महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले का विरोध किया है, जिसके अन्तर्गत मेट्रो-3 रेल परियोजना के लिये कार शेड बनाने के लिए आरे वनक्षेत्र में 2,000 से अधिक पेड़ काटने का निर्णय लिया गया।

चैताली शिवा गावित उन 500 प्रदर्शनकारियों में से एक थी, जिन्होंने 5 अक्टूबर को मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) को आरे के जंगल में पेड़ों को काटने से रोकने की कोशिश की। चैताली ने विरोध करते हुय गिरफ्तारी भी दी।

≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡

Similar questions