Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

Question 3:
लेखिका ने अपनी माँ के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं का उल्लेख किया है?
Class 9 NCERT Hindi Kshitij Chapter मेरे बचपन के दिन

Answers

Answered by nikitasingh79
266
‘मेरे बचपन के दिन’ पाठ में महादेवी वर्मा ने अपने बचपन की यादों को प्रस्तुत किया है। यह पाठ एक संस्मरण के रूप में है। लेखिका अपने परिवार में लगभग 200 वर्ष बाद पैदा होने वाली लड़की थी इसलिए उनके जन्म पर सबको बहुत खुशी हुई। इसमें लेखिका ने अपने बचपन की उन दिनों का वर्णन किया है जब वे विद्यालय में पढ़ रही थी। इस संस्करण में उन्होंने लड़कियों के प्रति सामाजिक रवैया ,विद्यालय की सहपाठिनें , छात्रावास का जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष के घटनाओं का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया है।

उत्तर :-
लेखिका की मां हिंदी पढ़ी लिखी थी। वह पूजा-पाठ बहुत अधिक करती थी। मां ने लेखिका को पंचतंत्र पढ़ना सिखाया था ।मां संस्कृत भी जानती थी ।मां को गीता पढ़ने में विशेष रुचि थी । मां लिखती भी थी।वह  मीरा के पद गाती थी। प्रभाती के रूप में वे सवेरे ‘जागिए कृपानिधान पंछी बन बोले’ पद गाती थी। कुल मिलाकर वह एक धार्मिक महिला थी।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।
Answered by Brainlyaccount
153
लेखिका की माता अच्छे संस्कार वाली थी वह धार्मिक स्वभाव की महिला थी पूजा पाठ करती थी वह भगवान पर विश्वास करती थी सवेरे 'कृपा निधान पंछी बन बोले ' पद और प्रभाती गाती थी शाम को वह मीरा के पद गाती थी वह लिखती भी थी लेखिका ने अपनी मां के हिंदी प्रेम और लेखन गायक का शौक का वर्णन किया है
Similar questions