Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

"Question 5 निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए − (क) जीवन में पहली बार मैं इस तरह विचलित हुआ हूँ। (मिश्रवाक्य) (ख) फिर तेज़ कदमों से चलती हुई तताँरा के सामने आकर ठिठक गई। (संयुक्त वाक्य) (ग) वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ़ दौड़ी। (सरल वाक्य) (घ) तताँरा को देखकर वह फूटकर रोने लगी। (संयुक्त वाक्य) (ङ) रीति के अनुसार दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था। (मिश्रवाक्य)

Class 10 - Hindi - तताँरा-वामीरो कथा Page 85"

Answers

Answered by nikitasingh79
188

रचना की दृष्टि से:- 


रचना की दृष्टि से वाक्य तीन प्रकार के होते हैं:

(अ) सरल वाक्य
(ब) संयुक्त वाक्य
(स) मिश्रित वाक्य

(अ) सरल वाक्य:-
जिन वाक्यों में एक मुख्य क्रिया हो, उन्हें सरल वाक्य कहते हैं।

(ब) संयुक्त वाक्य:-
जिन वाक्यों में साधारण या मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अव्ययों द्वारा होते है उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।

(स) मिश्रित वाक्य:-
इनमें एक प्रधान उपवाक्य होता है और एक आश्रित उपवाक्य होता है ।

==========================================================

निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए −
(क) जीवन में पहली बार मैं इस तरह विचलित हुआ हूँ। (मिश्रवाक्य)
(ख) फिर तेज़ कदमों से चलती हुई तताँरा के सामने आकर ठिठक गई। (संयुक्त वाक्य)
(ग) वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ़ दौड़ी। (सरल वाक्य)
(घ) तताँरा को देखकर वह फूटकर रोने लगी। (संयुक्त वाक्य)
(ङ) रीति के अनुसार दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था। (मिश्रवाक्य)

उत्तर

(क) जीवन में पहली बार ऐसा हुआ है जब मैं इस तरह विचलित हुआ हूँ।


(ख) फिर तेज़ कदमों से चलती हुई आई और तताँरा के सामने आकर ठिठक गई।

(ग) वामीरो कुछ सचेत होकर घर की तरफ़ दौड़ी।

(घ) उसने तताँरा को देखा और वह फूटकर रोने लगी।


(ङ) रीति के अनुसार यह आवश्यक था कि दोनों एक ही गाँव के हों।


==========================================================

Hope this will help you....
Answered by abhishekk32
57

Answer:

Explanation:

Hope this helps u Pls mark me as BrAiNLiesttt Pls pls Pls Pls pls Pls Pls pls Pls Pls pls

Rgds Priyaaaa

Attachments:
Similar questions