Hindi, asked by rehandelani492, 8 months ago

राइट एस्से ऑन वातावरण इन हिंदी​

Answers

Answered by manjubrijmh
0

Answer:

I can't understand your question please tell clearly

Answered by veenabagde890
4

Explanation:

पर्यावरण हमारे आसपास के वातावरण को कहते है। पृथ्वी पर मौजूद आवरण जिससे मनुष्य और अन्य जीव जंतु घिरे हुए है, पर्यावरण कहलाता है। यह धरती पर मौजूद समस्त जीवों को प्रयत्क्ष रूप से प्रभावित करता है। वायु, जल, भूमि इत्यादि इसी पर्यावरण के अंग है। कई कारकों के कारण पर्यावरण प्रदूषित हुआ है। पर्यावरण क्या है? इस प्रश्न का उत्तर समझना जरूरी है। पर्यावरण दो शब्दों से मिलकर बना है – परि+आवरण। परि का अर्थ “चारो और” है जबकि आवरण का अर्थ “ढ़का हुआ” है। इसका शाब्दिक अर्थ हुआ कि वह वातावरण जिससे जीव जंतु चारो और से ढके हुए है, पर्यावरण कहलाता है। इस दुनिया में सभी जैविक और अजैविक तत्व पर्यावरण में आते है। एक तरह से कहे तो प्रकृति ही पर्यावरण है। मनुष्य भी पर्यावरण का अभिन्न अंग है। पेड़ पौधे भी इसी पर्यावरण के अंतर्गत आते है।

पहाड़, समुद्र, रेगिस्तान इत्यादि भी पर्यावरण से सबन्ध रखते है। लहराते हुए खेत, खुशबू बिखेरते हुए फूल, कलकल करके बहता हुआ पानी, सभी पर्यावरण ही है। सामान्य शब्दों में कहे तो पृथ्वी पर स्थिति सभी तत्व पर्यावरण कहलाते है। पर्यावरण कोई एक चीज ना होकर कई तत्वों का समावेश है। जल, हवा और भूमि पर्यावरण के मुख्य अंग है। इनके प्रदूषित होने पर पर्यावरण प्रदूषण होता है।

पर्यावरण को बुद्धिमान मनुष्य ने दो भागों में बांटा है। पहला प्राकतिक पर्यावरण और दूसरा कृतिम पर्यावरण। आकाश में बादलों का पास आकर बारिश करना, बिजली का चमकना, आंधी तूफानों का आना इत्यादि सब प्राकृतिक पर्यावरण है। इसमें मनुष्य की कोई भूमिका नही होती है। कृतिम पर्यावरण मनुष्य जनित होता है। जब मनुष्य भौतिक या रासायनिक क्रियाओं से प्रकृति को प्रभावित करता है, तब इसे कृतिम पर्यावरण कहते है। कृतिम पर्यावरण में वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण आते है। मनुष्य ने अपना स्वभाव ही प्रकति को छेड़छाड़ का बना लिया है।

Similar questions