English, asked by sachinsingh2947, 8 months ago

राइट शॉर्ट स्पीच ऑन द टॉपिक ऑफ रिपब्लिक डे​

Answers

Answered by seemahuzaifa
2

: 26 जनवरी, हर साल इस दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन ही साल 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था। गणतंत्र दिवस को सभी धर्म जाति और समुदाय के लोग एक साथ मनाते हैं। इस दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में झंडा फहराया जाता है। इस खास मौके पर स्कूलों और कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिता या भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। अगर आप भी गणतंत्र दिवस पर निबंध या स्पीच की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहतरीन आइडियाज-

1. गणतंत्र दिवस का महत्व और इतिहास-

नमस्ते शिक्षकों और मेरे सहपाठियों। आज मैं आपको गणतंत्र दिवस के खास मौके पर आपको इससे जुड़ा इतिहास और महत्व बताने जा रहा हूं या रही हूं। भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं। आज के दिन ही साल 1950 में देश में संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस हमें हमारे वीरों और उनके संघर्ष की याद दिलाता है। कैसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने युवाओं की मदद से पूर्ण स्वराज की मांग को प्राप्त किया। यह राष्ट्रीय गौरव का दिन है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होता है। राष्ट्रपति तिरंगा झंडा फहराते हैं। राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाती है। अशोक चक्र और कीर्ति चक्र जैसे महत्वपूर्ण सम्मान दिए जाते हैं। राजपथ पर निकलने वाली झांकियों में भारत की विविधता में एकता की झलक दिखती है। परेड में भारत की तीनों सेना- नौ सेना, थल सेना और वायु सेना की टुकड़ी शामिल होती हैं और सेना की ताकत दिखती है। जय हिंद।

Similar questions