Political Science, asked by edwinmanuel387, 6 months ago

"राजनीति का आरम्भ और अंत राज्य के साथ होता है।"यह कथन है -
(अ) प्लेटो
(ब) गार्नर
(स) अरस्तू
(द) लास्की।​

Answers

Answered by shishir303
8

सही उत्तर है...

➲ (ब) गार्नर

राजनीति का आरंभ और अंत राज्य के साथ होता है, यह कथन राजनीतिक विज्ञानी ‘गार्नर’ का था। गार्नर के अनुसार राजनीतिक विज्ञान की उतनी ही परिभाषाएं हैं, जितने कि राजनीति विज्ञान के लेखक हैं। डॉ गार्नर के अनुसार राजनीति का आरंभ तथा अंत राज्य के साथ ही होता है।

डॉ. गार्नर के अनुसार राजनीति विज्ञान में राजनीति की मौलिक समस्याओं में साधारणतया सबसे पहले राज्य की उत्पत्ति और प्रकृति का अनुसंधान, दूसरा राजनीतिक संस्थाओं की प्रगति उसके इतिहास तथा उनके स्वरूपों का अध्ययन तथा तीसरा उसके आधार पर राजनीतिक और विकास के नियमों का निर्धारण करना सम्मिलित होता है।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Answered by tushargupta0691
1

उत्तरः

राजनीति का आरंभ और अंत राज्य के साथ होता है, यह कथन राजनीतिक विज्ञानी 'गार्नर' का है|

स्पष्टीकरण:

पारम्परिक दृष्टि से राजनीति विज्ञान का प्रारंभ और अंत राज्य से होता है, अर्थात यह राज्य और सरकार का अध्ययन होता है। राजनीति विज्ञान का आधुनिक दृष्टिकोण इस बात पर बल देता है कि यह शक्ति और सत्ता का अध्ययन है राजनीति विज्ञान अपने निरंतर विस्तृत होने वाले क्षेत्र की भी व्याख्या करता है। किसी समाज में रहने वाले लोगों के व्यवहार को विनियमित करने वाले नियमों को राज्य कानून और न्याय जो राज्य कानून बनाते हैं और उन्हें लागू करने के लिए जिम्मेदार हैं उन्हें सरकार कहा जाता है।

वह विषय जो राज्य और सरकार से संबंधित प्रत्येक विषय का अध्ययन करता है, वर्तमान युग में राजनीति शास्त्र या राजनीति विज्ञान कहलाता है।

#SPJ2

Similar questions