Hindi, asked by babluuddey9196, 24 days ago

राजनीतिक अधिकारों के प्रकार लिखिए।
Write the types of Political Rights.​

Answers

Answered by hussain786mmm
4

Answer:

1) समानता का अधिकार

2) स्वतंत्रता का अधिकार

3) शोषण के विरुद्ध अधिकार

4) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार

5) शिक्षा और संस्कृति का अधिकार

6) संवैधानिक उपचार का अधिकार

Answered by bhatiamona
2

राजनीतिक अधिकारों के प्रकार लिखिए।

राजनीतिक अधिकार से तात्पर्य उन अधिकारों से है, जो देश के सभी नागरिकों को कानून के सामने समानता के स्तर पर रखते हैं और किसी भी राजनीतिक प्रक्रिया में समान रूप से भागीदारी करने का अधिकार देते हैं।

राजनीतिक अधिकार इस प्रकार हैं :

निर्वाचित होने का अधिकार : देश का कोई भी नागरिक किसी भी क्षेत्र से, किसी भी सरकारी चुनाव प्रक्रिया में निर्धारित मानदंडों के अनुसार भाग ले सकता है। वो सांसद के चुनाव में खड़ा हो सकता है, वो विधायक के चुनाव में खड़ा हो सकता है, वो नगरसेवक अथवा ग्राम पंचायत के चुनाव में खड़ा हो सकता है। यह उसका राजनीतिक अधिकार है। मतदान करने का अधिकार : देश के सभी नागरिकों को समान स्तर पर अपने मनपसंद प्रतिनिधि को मतदान करने का पूर्ण अधिकार है। देश के हर नागरिक के मत का मूल्य एक समान है।

सार्वजिनिक पद ग्रहण करने का अधिकार : देश के किसी भी नागरिक को कोई भी सार्वजनिक पद ग्रहण करने का पूर्ण अधिकार है। यदि वह उक्त सार्वजनिक पद के लिए आवश्यक मानदंडों को पूर्ण करता है तो उसे किसी भी तरह का सार्वजनिक पद को ग्रहण करने का पूर्ण अधिकार है।

#SPJ3

Similar questions