Social Sciences, asked by goswamisunita509, 3 months ago

राजनीतिक दलों के कार्य लिखिए​

Answers

Answered by angelchauhan2087
12

Answer:

राजनीतिक दलों के कार्य (भूमिका)

1. ये सरकार और जनता के मध्य सेतु का कार्य करते है।

2. ये राष्ट्र हित के अनुकूल जनमत बनाते है।

3. निर्वाचन के समय प्रत्याशियों का चयन करते हैं।

4. शासक दल की निरंकुशता पर रोक लगाने का प्रयास करते है।

5. निर्वाचन मे विजय प्राप्त करना और सरकार बनाना इनका प्रमुख कार्य है।

6. मतदाता सूची बनवाने मे यह सहयोग करते है।

7. जनता को राजनीतिक प्रशिक्षण देते हैं।

8. ये सामाजिक और आर्थिक कार्य भी करते हैं।

यह भी पढ़ें।

Explanation:

Hope its helpfull .......

Answered by sh123prajapat
7

Explanation:

राजनीतिक पार्टी का मुख्य काम होता है राजनैतिक पदों को भरना और सत्ता का इस्तेमाल करना। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये राजनीतिक पार्टियाँ निम्नलिखित कार्य करती हैं:

चुनाव लड़ना: राजनीतिक पार्टी चुनाव लड़ती है। एक पार्टी अलग अलग निर्वाचन क्षेत्रों के लिये अपने उम्मीदवार मनोनीत करती है।

नीति बनाना: राजनीतिक पार्टी अपनी नीतियों और कार्यक्रमों को सामने रखती है ताकि मतदाता किसी एक पार्टी का चुनाव कर सके। एक राजनीतिक पार्टी एक ही तरह के असंख्य मतधारणाओं को एक ही छत के नीचे लाती है। इन मतधारणाओं के बिना पर नीतियों और कार्यक्रमों को तय किया जाता है। किसी भी सत्ताधारी दल की नीतियों और कार्यक्रमों को सरकार द्वारा क्रियांवित करने की अपेक्षा की जाती है।

कानून बनाना: देश के कानून को बनाने में राजनीतिक पार्टियों की अहम भूमिका होती है। आपको पता ही होगा कि विधायिका द्वारा समुचित बहस के बाद ही किसी कानून को पास किया जाता है। चूँकि विधायिका के अधिकतर सदस्य राजनीतिक पार्टियों के सदस्य होते हैं इसलिये किसी भी कानून के बनने में राजनीतिक दलों का की प्रत्यक्ष भूमिका होती है।

सरकार बनाना: राजनीतिक पार्टियाँ सरकार बनाती और चलाती हैं। कार्यपालिका का गठन सत्ताधारी दल के लोगों द्वारा होता है। विभिन्न राजनेताओं को सरकार चलाने के लिये अलग अलग मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी जाती है।

Similar questions