Social Sciences, asked by HarshitMall9854, 8 months ago

राजस्थान की भौतिक संरचनाओं के नाम लिखते हुए उनकी संक्षिप्त विशेषताए बताये।

Answers

Answered by namanyadav00795
2

राजस्थान की प्रमुख भौतिक संरचनाएं

1. थार का मरुस्थल

2. अरावली पर्वत

3. पूर्वी मैदान

4. दक्षिणी-पूर्वी पठार

1. थार का मरुस्थल

यह राजस्थान के पश्चिमी भाग में फैला हुआ है | यह राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का 60% भाग घेरता है | यह विश्व के सर्वाधिक जनघनत्व वाला मरुस्थल है |

2. अरावली पर्वत

यह राजस्थान के मध्यवर्ती भाग में दक्षिण-पश्चिम दिशा से उत्तर-पूर्व दिशा में फैली पर्वत श्रंखला है। यह राजस्थान के 9% भाग में फैली है | यह विश्व की सबसे प्राचीन श्रंखलाओं में से एक है | इस श्रंखला की कुल लंबाई लगभग 692 किलोमीटर है। यह श्रंखला राजस्थान को दो भागों में विभाजित करती है |

इसे प्रचुर खनिज और वनस्पति के कारण राजस्थान की जीवन रेखा भी कहा जाता है | अरावली पर्वत श्रंखला की सबसे ऊंची चोटी का नाम ‘गुरु शिखर’ है |

3. पूर्वी मैदान

यह राजस्थान का सबसे उपजाऊ क्षेत्र है | इसके अतिरिक्त यहाँ जनसंख्या घनत्व भी सर्वाधिक है | यह राजस्थान के 23% भाग को घेरे हुए है | पूर्वी मैदान का निर्माण चंबल, बनास, बाणगंगा आदि और उनकी सहायक नदियों द्वारा हुआ है।

4. दक्षिणी-पूर्वी पठार

यह राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी भाग में है | इसे हाड़ौती का पठार भी कहते हैं | यह राजस्थान के 7% भाग में स्थित है | इस क्षेत्र में काली मिट्टी होती है जो उपजाऊ है |

More Question:

बालश्रम के उद्भव के कारणों पर प्रकाश डालिए।

https://brainly.in/question/15498309

Similar questions